
आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)
Today Horoscope 18 December 2025: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
इसके अलावा, आज मासिक शिवरात्रि भी मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।
आज कार्य करने के तरीकों में बदलाव करना जरूरी होगा, अन्यथा समाज में आलोचना हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं और अधूरे सरकारी कागजात पूरे हो सकते हैं। खर्च बढ़ेगा और शत्रुओं से सावधानी रखनी होगी। दोपहर के बाद कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
व्यापार में उन्नति के संकेत हैं और लोगों का विश्वास आपके प्रति बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा का योग बन रहा है। नए कार्य को लेकर जो चिंता थी, वह दूर होगी। मेहनत का फल मिलेगा, हालांकि वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। करियर और व्यापार दोनों में उन्नति के योग हैं। बकाया धन वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा स्थान मिल सकता है और अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसका परिणाम सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में रुचि बढ़ेगी। नए मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनेगा, लेकिन जोखिम से बचें।
आज पारिवारिक मामलों पर विशेष ध्यान दें और विवाद सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा और पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
दूसरों पर जल्दी भरोसा न करें और अपने सामान की सुरक्षा रखें। कार्य में धैर्य रखना जरूरी होगा, तभी रुके हुए काम पूरे होंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ और व्यापार में अच्छा मुनाफा संभव है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें।
व्यापार में उन्नति और धन लाभ के योग हैं। व्यापार से जुड़ी बैठक हो सकती है और मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में खर्च संभव है। संतान की उन्नति होगी। शाम को मेहमान आ सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
किसी के धोखे से परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक विवाद से दूर रहें। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। व्यपार अच्छा चलेगा और यात्रा से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है।
स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है और खर्च बढ़ेगा। कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा चलेगा और यात्रा से लाभ मिलेगा। राजकीय कार्यों से फायदा हो सकता है। धार्मिक आयोजन या उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कार्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन उलझन में रहेगा। खर्च बढ़ेगा, लेकिन नौकरी में उन्नति और संपत्ति से लाभ के योग हैं। शत्रु परास्त होंगे और संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
व्यापार ठीक चलेगा और आय में सुधार से मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन लंबी यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। सकारात्मक सोच से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
यह भी पढ़ें-खरमास में उड़द-राई क्यों नहीं खाई जाती? जानिए क्या है धार्मिक और आयुर्वेदिक कारण






