- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Today Birthday Horoscope March 2 2026 Yearly Prediction In Hindi
Birthday Horoscope: 2 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें अपनी राशि का हाल!
Birthday Horoscope March 2: जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं बल्कि आने वाले साल की संभावनाओं को जानने का भी समय होता है। अपनी राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका पूरा साल।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Today Birthday Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए आगामी वर्ष (2026) काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत से ही ग्रहों का गोचर आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है, जो न केवल आर्थिक लाभ दिलाएगा बल्कि सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि करेगा।
वर्ष का सामान्य अवलोकन
जिन जातकों का आज जन्मदिन है उनके लिए साल के शुरुआती महीने वरदान साबित होंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। साल के मध्य में सरकारी कार्यों या राजनीति से जुड़े लोगों को शासन और सत्ता का सुख प्राप्त होगा। अधिकारियों के साथ कानूनी चर्चाएं आपके पक्ष में रहेंगी। हालांकि साल के अंत में लंबी यात्राओं से बचना आपके लिए हितकर होगा क्योंकि यात्रा कष्टदायक हो सकती है।
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के जातकों के लिए वर्ष का मध्य भाग स्वर्णिम रहेगा। यदि आप राजनीति में हैं या प्रशासनिक पद की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। सत्ता का सुख और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ना निश्चित है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 2 March: सोमवार को मकर राशि वालों को धन लाभ तो कन्या वाले रहें सावधान; जानें आज का राशिफल
Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Aaj Ka Rashifal 1 March: रविवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग
Weekly Horoscope 1-7 March: होली और होलाष्टक के बीच कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह? जानें अपना राशिफल
वृष और तुला राशि
वृष और तुला राशि के जातकों की कुंडली में धन लाभ के योग प्रबल हैं। पिछले काफी समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और आय के नए स्रोत विकसित होंगे। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है।
कर्क राशि
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मील का पत्थर साबित होगा। यदि आप किसी कठिन परीक्षा या विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो मेहनत का फल जरूर मिलेगा। प्रतियोगिता में आप विरोधियों को पछाड़ने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal 2 March: सोमवार को मकर राशि वालों को धन लाभ तो कन्या वाले रहें सावधान; जानें आज का राशिफल
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष कानूनी मामलों में काफी समय देना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, जिससे पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। हालांकि, काम की अधिकता के कारण दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी।
मकर और कुंभ राशि
इन दोनों राशियों के लिए वर्ष का अंतिम भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विशेषकर यात्राओं के दौरान चोट लगने या धन हानि की आशंका है। जितना संभव हो, गैर-जरूरी यात्राओं को टालें और वाहन सावधानी से चलाएं।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के जातकों के संबंध कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से बहुत गहरे होंगे। यह मेलजोल न केवल आपके करियर की प्रगति में सहायक होगा, बल्कि जटिल कानूनी प्रक्रियाओं को भी आपके लिए सरल बना देगा।
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को इस वर्ष सबसे अधिक धैर्य की आवश्यकता है। जल्दबाजी या उतावलेपन में लिया गया कोई भी फैसला आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। सोच-समझकर कार्य करना ही आपकी सफलता की कुंजी है।
पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन
पूरे वर्ष व्यस्तता के बावजूद दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी, बशर्ते आप काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें।
Today birthday horoscope march 2 2026 yearly prediction in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आज का मौसम 02 मार्च 2026: दिल्ली में गर्मी का कहर, UP-बिहार में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल
Mar 02, 2026 | 07:42 AMलेबनान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव: उत्तरी इजराइल में दागी गईं मिसाइलें, सायरन की गूंज से मचा हड़कंप
Mar 02, 2026 | 07:38 AMपेट भरकर खाना आपको बना रहा है बीमार! जानें एक बार में कितना भोजन है शरीर के लिए जरूरी
Mar 02, 2026 | 07:32 AMवार्ड रचना अंतिम चरण में, सरपंच का सीधा चुनाव होगा इस बार मुकाबला कड़ा
Mar 02, 2026 | 07:25 AMTiger Shroff Career: फ्लॉप फिल्मों के बाद डिप्रेशन तक पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फिर ऐसे की दमदार वापसी
Mar 02, 2026 | 07:20 AMबिहार के जमुई में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
Mar 02, 2026 | 07:07 AMविमान क्रैश रिपोर्ट में ‘बारामती एयरफील्ड’ की गलती पर उठे सवाल, रोहित पवार का निशाना
Mar 02, 2026 | 06:59 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














