-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- One Please God Very Quickly Shri Premanand Ji Maharaj Revealed The Secret Of True Devotion
भगवान बहुत जल्दी कैसे प्रसन्न होते हैं? श्री प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सच्ची भक्ति का रहस्य
- Written By: सिमरन सिंह
Shri Premanand Ji Maharaj: आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले साधकों के मन में अक्सर यह प्रश्न उठता है कि भगवान को सबसे अधिक क्या प्रिय है। क्या कठोर तपस्या, व्रत, जप, योग या बड़े-बड़े यज्ञ?

Shri Premanand Ji Maharaj (Source. Pinterest)
Path of True Devotion: आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले साधकों के मन में अक्सर यह प्रश्न उठता है कि भगवान को सबसे अधिक क्या प्रिय है। क्या कठोर तपस्या, व्रत, जप, योग या बड़े-बड़े यज्ञ? श्री प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, श्रीकृष्ण इन सभी साधनों से उतने प्रसन्न नहीं होते, जितने अनन्यता से होते हैं। अनन्यता यानी ऐसा भाव, जिसमें भक्त के लिए भगवान के अलावा कोई दूसरा सहारा न हो।
अनन्यता: भक्ति का मूल तत्व
अनन्यता का अर्थ है पूर्ण समर्पण। जैसे मीरा बाई का भाव था कि “गिरिधर गोपाल के अलावा मेरा कोई नहीं है”। ऐसा भक्त, जिसने केवल प्रभु का आश्रय लिया हो, भले ही उसकी इंद्रियां अभी पूर्ण रूप से संयमित न हों, फिर भी वह करोड़ों कर्मकांड करने वालों से श्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि उसने अपने जीवन का आधार केवल भगवान को बनाया है।
सच्चा आश्रय क्या है?
अक्सर हम सोचते हैं कि हम भगवान का सहारा ले रहे हैं, लेकिन भीतर से हमारा भरोसा धन, शरीर, रिश्तों और अपनी बुद्धि पर होता है। वास्तविक भगवत आश्रय तब शुरू होता है, जब यह समझ आ जाए कि ईश्वर अहंकार या व्यक्तिगत प्रयास से नहीं, बल्कि केवल अपनी कृपा से मिलते हैं। निरंतर नाम-जप करने वाला भक्त भी तभी आगे बढ़ता है, जब उसमें अपने साधन का अभिमान न हो।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल
Amravati News: अमरावती दादावाड़ी में जैन साध्वियों का मंगल प्रवेश, चातुर्मास कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
महाभारत के 10 अनसुने राज: जिन्हें जानकर बदल जाएगी इस महान ग्रंथ को देखने की आपकी सोच
संतों की कृपा के बिना नहीं खुलता प्रेम का मार्ग
प्रेमाभक्ति का बीज बिना किसी भगवत्प्रेमी महात्मा के आश्रय के अंकुरित नहीं होता। शास्त्र स्पष्ट कहते हैं कि न तो केवल वेद पढ़ने से और न ही घर-बार त्यागने से ईश्वर की प्राप्ति होती है। इसका एकमात्र उपाय है संतों के चरणों की धूल का सेवन, यानी उनके आदेशों के अनुसार जीवन जीना। यही सेवा अहंकार को नष्ट कर दैन्य को प्रकट करती है, जो भगवान के हृदय को जीत लेती है।
श्री रघुनाथ दास गोस्वामी का प्रेरक उदाहरण
श्री रघुनाथ दास गोस्वामी का जीवन इस मार्ग का जीवंत उदाहरण है। अपार धन-संपत्ति में जन्म लेने के बावजूद उनका मन बचपन से ही संसार में नहीं रमा। ठाकुर हरिदास जी के प्रभाव से उनके हृदय में श्रीकृष्ण नाम बस गया। परिवार ने जब उन्हें वैभव और सुंदर पत्नी के बंधन में बांधना चाहा, तो उन्होंने इसे “धन का कारागार” माना। श्री चैतन्य महाप्रभु ने उन्हें पहले “मर्कट वैराग्य” से बचने की सलाह दी और समय आने पर, वे सब बंधनों को तोड़कर जगन्नाथ पुरी की ओर नंगे पांव दौड़ पड़े।
ये भी पढ़े: हिमाचल का वो चमत्कारी धाम, जहां बदल जाता है भाग्य और टूटकर फिर जुड़ जाता है शिवलिंग
आज का समय और भक्ति की चुनौती
आज के युग में हर हाथ में मौजूद “मोबाइल भगवान” ने चरित्र और संस्कारों को कमजोर किया है। सच्ची प्रगति भोग में नहीं, बल्कि पवित्रता और वैराग्य में है। शास्त्रों और संतों का सार यही है वृंदावन के स्वामी का आश्रय लो, नाम-स्मरण करो और संतों की निष्कपट सेवा करो। यही मार्ग संसार-सागर से पार ले जाता है।
One please god very quickly shri premanand ji maharaj revealed the secret of true devotion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMFIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Jul 19, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














