-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Monthly Durgashtami Is On This Day In March 2025
2025 मार्च में इस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी, इन मंत्रों का करें पाठ, मां दुर्गा अवश्य करेंगी कृपा
- Written By: सीमा कुमारी
मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन महीने की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 7 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत और पूजा करने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी(सौ.सोशल मीडिया)
Masik Durgashtami 2025 : मां दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन महीने की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 7 मार्च को मनाई जाएगी। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित है और इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत और पूजा करने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मासिक दूर्गाष्टमी की पूजा का तिथि और पूजा।
कब है फाल्गुन माह की मासिक दुर्गाष्टमी
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की आष्टमी तिथि की शुरुआत 6 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी। वहीं तिथि का समापन 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस बार मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 7 मार्च को रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
ऐसे करें मासिक दुर्गाष्टमी पूजा
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन जातक को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर पूजा स्थान को साफ करके मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और फिर माता को लाल रंग के वस्त्र से ढक दें।
इसके बाद मां दुर्गा को गंगाजल से स्नान कराएं। फिर उन्हें चंदन, रोली, सिंदूर और फूल आदि चढ़ाएं। फिर माता रानी को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न मंत्रों का जाप करें और दुर्गा स्तुति का पाठ करें। अंत में मां दुर्गा की आरती करें। फिर कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें दान भी दें।
जानें क्या है मासिक दुर्गाष्टमी की मान्यता
मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
इस दिन इन मंत्रों का जाप करने से लोगों को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत में करें इन मंत्रों का जाप
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
Monthly durgashtami is on this day in march 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














