

Anupama Latest Episode Spoiler: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल अनुपमा में जल्द ही एक अहम मोड़ आने वाला है। ये पड़ाव खास तौर पर महिलाओं के दिलों को अंदर तक छू जाएगा।
अनुपमा की बेटी की किस्मत भी कई मायने में उसकी मां की तरह ही खराब निकल गई है। अब कहानी में एक रोमांचक मोड़ आने वाला है, जिसमें राही का पति प्रेम उसे घर से निकालते हुए नजर आएगा।
अपने हौसलों से दर्शकों के दिलों में राज करने वाली अनुपमा की जिंदगी अब एक नया यूटर्न लेने वाली है। कई मुश्किलों का सामना करने वाली अनुपमा अब अपने सबसे इमोशनल और हिम्मत देने वाले सफर की ओर आगे बढ़ने वाली है।
स्टार प्लस के सबसे मशहूर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में प्रेम अनुपमा की बेटी राही को कोठारी हाउस से धक्के मारकर बाहर निकालते हुए नजर आएगा। जिसके बाद राही अपनी मां से एक ऐसा सवाल पूछती है, जो हर औरत के मन को अंदर तक झकझोर देता है। दिल टूटी हुई राही अपनी मां की ओर मुड़ते हुए उससे सवाल पूछती है, जो अनुपमा के आगे के सफर में निर्णायक साबित होगा। राही ने अपनी मां से पूछा दर्द में सवाल पूछा कि औरतों का अपना घर कहां है, मां? जिसे सुनकर अनुपमा के भी होश उड़ जाते है।
अनुपमा के इस अपकमिंग ट्रैक से भारत की कई महिलाएं खुद को जोड़कर देख सकती है। ये दिल छू जाने वाला ट्रैक देश में आज भी औरतों के संघर्ष की कहानी को बयां करता है। आज भी हमारे देश में औरत अपनेपन, अपनी खुद की पहचान और अपने खुद का घर ना होने जैसी परेशानियों का सामना कर रही है।
शादी होने के बाद अक्सर महिला को ससुराल में कई प्रकार की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जब वो इसका विरोध करती है, तो उसे ससुराल से निकाल दिया जाता है। दुर्भाग्य की बात तो ये है कि ससुराल वालों से ठुकराए जाने के बाद उस औरत के लिए मायके के भी दरवाजे बंद हो जाते हैं। समाज की इसी कुप्रथा की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अनुपमा में इस ट्रैक को लाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।