

June Masik Durgashtami Vrat: मां दुर्गा की साधना के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन मनाई जाती है। इस बार ज्येष्ठ माह में 22 जून को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास में अधिकमास या पुरुषोत्तम मास का संयोग बना है।
इस महीने पड़ने वाले व्रत, त्योहार और पर्व धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते है। अधिकमास के पर्व का संयोग तीन वर्षों में एक बार बनता है, जिससे कि इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है। बता दें कि अधिकमास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहने वाला है।
पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ माह में 22 जून को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत- 21 जून को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन- 22 जून को दोपहर 03 बजकर 39 मिनट पर। अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक रवि योग- सुबह 10 बजकर 22 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी के व्रत और पूजन से प्रसन्न होकर मां दुर्गा नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती हैं। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य आदि प्रदान करती हैं। शत्रुओं से मुक्ति दिलाती हैं।