- Hindi News »
- Religion »
- Lord Ganesh Loves These Three Colors Know Their Importance In Worship
शुभ-लाभ के दाता श्री गणेश जी को प्रिय हैं ये तीन रंग, जानिए पूजा में इनका महत्व
हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सभी देवताओं की तरह भगवान गणेश को भी कुछ खास रंग ही प्रिय हैं जिनका प्रयोग उनकी पूजा में करना शुभ माना जाता है। ऐसे तीन रंग बताए गए हैं जिनका प्रयोग करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स एएनआई)
दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi 2024) का आगाज देशभर में हो चुका है। भगवान गणेश हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देवता के रूप में जाने जाते हैं जो अशुभता को दूर कर शुभ फल प्रदान करते हैं। हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सभी देवताओं की तरह भगवान गणेश को भी कुछ खास रंग ही प्रिय हैं जिनका प्रयोग विशेष रूप से उनकी पूजा में करना शुभ माना जाता है।
ऐसे तीन रंग बताए गए हैं जिनसे जुड़ी वस्तुओं का पूजा में प्रयोग करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को लाल, हरा और पीला रंग सबसे ज्यादा प्रिय है। इन तीनों रंगों का अपना अलग महत्व है। इन रंगों का प्रयोग पूजा में करके आप बप्पा को खुश कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन तीन रंगों का महत्व और कारण, जिसकी वजह से भगवान गणेश को प्रिय हैं ये रंग।
लाल रंग
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, लाल रंग शुभ और मंगलकारी रंगों में से एक है। यह रंग सौभाग्य, उत्साह, साहस और उमंग को दर्शाता है। इसलिए गणपति को यह रंग बहुत प्रिय है। आप पूजा में लाल रंग के गुड़हल के फूल गणेश जी को अर्पित कर सकते हैं। साथ ही लाल रंग की पोशाक भी गणेश जी को पहना सकते हैं। इसके अलावा, आप पूजा के दौरान खुद भी लाल रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी
अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन
अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान
पीला रंग
सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ में पीले रंग का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इस रंग को बहुत शुभ माना जाता है। यह रंग बृहस्पति और सूर्य जैसे ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। पीला रंग जातक के जीवन में गुरु ग्रह की शुभता और भाग्य को जगाने का काम करता है। ज्योतिष-शास्त्रों के अनुसार यही कारण है कि भगवान विष्णु और गणेश जी के साथ-साथ ज्यादातर देवी-देवता पीतांबर धारण करते हैं। पीले रंग के इस महत्व को देखते हुए गणेश जी की पूजा में भी पीले रंग का उपयोग जरूर करें। उन्हें पीला चंदन, पीले वस्त्र और पीले फूल अर्पित करें।
हरा रंग
जैसा कि आप जानते हैं कि हरा रंग प्रकृति का रंग है, जो हमें हरियाली, शीतलता, ताजगी, आत्मविश्वास, प्रसन्नता और सकारात्मकता देता है। अपने इस महत्व के चलते ये रंग न केवल भगवान विनायक को, बल्कि महादेव और मां पार्वती को भी प्रिय है। हरा रंग विशेष रूप से गणेशजी को प्रिय है। गणपति पूजन में हरे रंग की दूर्वा चढ़ाने का विशेष महत्व है। यही कारण है कि गणेश जी की पूजा में हरे रंग का उपयोग करना शुभ माना जाता है। आप इस गणेश उत्सव में पूजा और सजावट आदि में हरे रंग का उपयोग कर सकते है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Lord ganesh loves these three colors know their importance in worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब एक ही पन्ने पर! महाराष्ट्र राज्य मंडल ने बदला दशकों पुराना नियम, जानें फायदें
Apr 01, 2026 | 02:44 PMRahuri Assembly Bypoll: BJP ने अक्षय कार्डिले को बनाया उम्मीदवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव
Apr 01, 2026 | 02:40 PMपुणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन को तकनीकी मजबूती, नदियों पर CCTV नेटवर्क की योजना
Apr 01, 2026 | 02:36 PMअब नहीं बनाना पड़ेगा नया Gmail, आसानी से बदल सकेंगे ईमेल ID, जानें सभी स्टेपर्स
Apr 01, 2026 | 02:34 PMठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Apr 01, 2026 | 02:30 PMरेलवे का ‘बीमार घर’! प्लेटफॉर्म 1 के एसी वेटिंग रूम में गंदगी का अंबार, यात्रियों ने DRM से की सीधी शिकायत
Apr 01, 2026 | 02:30 PMपुणे रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर गतिरोध, खर्च को लेकर PMC-PMRDA में मतभेद; मुख्यमंत्री की बैठक में होगा निर्णय
Apr 01, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














