- Hindi News »
- Religion »
- Last Monthly Shivratri 2025 Thursday Puja Muhurat
साल 2025 की अंतिम मासिक शिवरात्रि गुरुवार को, इस विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा
Monthly Shivratri Muhurat: साल 2025 की अंतिम मासिक शिवरात्रि गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन विशेष मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

साल 2025 की आखिरी मासिक शिवरात्रि (सौ.सोशल मीडिया)
Shivratri Puja Vidhi: साल 2025 की आखिरी मासिक शिवरात्रि 18 दिसंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी, जो प्रदोष व्रत की तरह ही भगवान शिव और शक्ति के मिलन के लिए समर्पित है। वैसे तो, साल में एक बार महाशिवरात्रि का बड़ा उत्सव आता है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि का भी विशेष आध्यात्मिक महत्व है।
यह दिन भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन की ऊर्जा का प्रतीक है। मान्यता है कि, जो भक्त सच्ची श्रद्धा से इस दिन उपवास रखते हैं और रात के समय महादेव की पूजा करते हैं, उनके जीवन से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 की आखिरी मासिक शिवरात्रि कब पड़ रही है, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़े लाभ?
साल 2025 की आखिरी मासिक शिवरात्रि की तिथि
आपको बता दें, पंचांग के मुताबिक, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 18 दिसंबर को सुबह 2 बजकर 32 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 19 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 49 पर है। ऐसे में पौष मासिक शिवरात्रि 18 दिसंबर 2025 को मान्य होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Coconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल
Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Apara Ekadashi: एकादशी के दिन चावल खाने से क्यों लगता है पाप? जानिए क्या है मान्यता
-
ये है मासिक शिवरात्रि मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक, मासिक शिवरात्रि पर शिव पूजा के लिए पहला मुहूर्त सुबह 11:57 से दोपहर 12:38 मिनट तक रहेगा। रात्रि मुहूर्त रात 11 बजकर 51 मिनट से देर रात 12.45 तक है। इस अवधि में आप महाकाल की उपासना कर सकते हैं। इसके अलावा मासिक शिवरात्रि पर अनुराधा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बना रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि पर श्रद्धा और नियम से व्रत रखने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यह व्रत विशेष रूप से कर्ज, रोग, मानसिक तनाव और पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि का महत्व और भी बढ़ जाता है।
-
शुभ मुहूर्त और पूजन काल
इस दिन शिव पूजा के लिए निशिता काल को सर्वोत्तम माना जाता है। इसके अलावा प्रदोष काल में भी शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। भक्त दिनभर व्रत रखकर रात्रि में भगवान शिव की आराधना करते हैं।
-
मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि
शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव की पूजा करें और अंत में शिव आरती करें।
यह भी पढ़ें-पत्नी से क्रूरता करने वाले पुरुषों का अंत कैसा होता है? जानिए क्या कहता है ‘गरुड़ पुराण’
-
व्रत के लाभ
मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। भक्तों को भय, बाधा और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है तथा सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Last monthly shivratri 2025 thursday puja muhurat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
May 13, 2026 | 07:58 PM46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
May 13, 2026 | 07:55 PM1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन
May 13, 2026 | 07:43 PMAlia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
May 13, 2026 | 07:42 PMभोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 07:36 PMइंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
May 13, 2026 | 07:30 PMEPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
May 13, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














