- Hindi News »
- Religion »
- Know The Significance Of Feeding Crows Dogs And Cows During Pitru Paksha
पितृपक्ष में कौए, कुत्ते और गाय को भोजन कराने की महिमा जानिए, और जानें कौवे किसके हैं प्रतीक
Pitru Paksha: पितृ पक्ष के दौरान तीन जीवों को खासतौर पर गाय, कुत्ता और कौवे को भोजन जरूर कराया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इन 3 जीवों को भोजन खिलाने के लाभ बताने जा रहे हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

पितृ पक्ष (सौ.सोशल मीडिया)
Pitru Paksha: पितरों के प्रति श्रद्धा का महापर्व पितृपक्ष 7 सितंबर से शुरू हो गई है। यह वह समय है, जब हम पितरों की कृपा एवं आशीर्वाद पाने के लिए श्राद्ध और तर्पण आदि करते हैं। इस दौरान लोग गाय, कुत्ता और कौवे को भोजन भी कराते हैं। वैसे तो गाय को रोजाना रोटी आदि खिलाया जाता है।
लेकिन पितृ पक्ष के दौरान तीन जीवों को खासतौर पर गाय, कुत्ता और कौवे को भोजन जरूर कराया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इन 3 जीवों को भोजन खिलाने के लाभ बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।
पितृ पक्ष में गाय, कौए, कुत्ते को भोजन खिलाने से मिलते हैं ये लाभ:
गाय में होता है देवताओं का वास
ज्योतिषियों का कहना है कि गाय को देवी देवताओं का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है भी है कि गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए पितृपक्ष में देवताओं को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें सबसे पहले भोजन कराया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Adhik Maas: अधिकमास में जन्में बच्चों पर होती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जानिए कैसे होते हैं ये बच्चे
16 Sanskar of Hinduism: गर्भ से अंतिम संस्कार तक, हिंदू धर्म के 16 संस्कार कैसे निभाते हैं जीवनभर साथ?
Kalsarp Dosh: 11 मई से कालसर्प योग, कर्क समेत इन 4 राशि के जातकों को रहना होगा सचेत!
Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
कौवे को खिलाते हैं भोजन
अगर बात कौवे की करें, तो कौवे को संचार वाहक और यम का प्रतीक मानते हैं। यह हमारे संदेश को पितरों तक पहुंचाते हैं। जिससे हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए पितृपक्ष के 15 दिनों में कौवे को भोजन जरुर कराया जाता है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। मान्यता यह भी है कि यदि भोजन देते समय कौवा मुंह मोड़ ले, तो यह संकेत देता है कि आपके पितर आपसे नाराज हैं।
कुत्ते को खिलाते हैं भोजन
वहीं, कुत्ते की बात करें तो कुत्ते को यम का प्रतीक माना जाता है। मनुष्य के लिए सबसे वफादार कुत्ता है। मान्यताओं के अनुसार कुत्ता भैरव जी की सवारी के कारण यम पशु है, वह भी काल का प्रतीक है।
जरा सी आहट होने और अनहोनी की आशंका होते ही कुत्ता सोते हुए भी जाग जाता है। कुत्ते को भोजनांश देने का अर्थ यह है कि हमारे पितृ जहां भी, जिस योनि में हों, सुरक्षित रहें। भारतीय ज्योतिष में जन्मपत्री में केतु की पीड़ होने पर कुत्ते की देखभाल, सेवा एवं भोजन देने से अनिष्ट केतु का प्रकोप समाप्त होता है, जिससे जीवन में अचानक चमत्कारिक परिवर्तन आते हैं।
मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध पक्ष में कौए, कुत्ते और गाय को भोजन का अंश देने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है तथा पितरों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं।
ये भी पढ़े-अमीर बनना हो तो आचार्य चाणक्य की इन 7 नीतियों पर चलें, सफलता के साथ धन भी बरसेगा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्याम और सबल नाम के दो स्वांग (कुत्ते) यमराज के मार्ग का अनुसरण करते हैं, जो पितरों को यमलोक पहुंचाने का मार्ग भी दिखाते हैं। इसलिए श्राद्ध और तर्पण के बाद कुत्ते को भोजन कराया जाता है।
Know the significance of feeding crows dogs and cows during pitru paksha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या कल ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा जीतेगी तो ट्रंप मोदी को बधाई देंगे? संजय राउत का भाजपा पर कटाक्ष
May 08, 2026 | 04:14 PM‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
May 08, 2026 | 04:11 PMभारी बस्तों से मिलेगी आजादी! जबलपुर प्रशासन हुआ सख्त; नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए सख्त निर्देश
May 08, 2026 | 04:11 PMChandrapur के बंगाली कैम्प चौक में ओवरलोड ट्रक ने महिला मजदूर को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत
May 08, 2026 | 04:07 PMMaharashtra SSC Result 2026: अपनी ही मातृभाषा में पिछड़े छात्र, 94 हजार से ज्यादा विद्यार्थी मराठी में फेल
May 08, 2026 | 03:59 PMशिवसेना पदाधिकारियों के साथ नहीं होगा अन्याय, संगमनेर में उदय सामंत का बड़ा बयान
May 08, 2026 | 03:54 PMMP MLA Disqualification Case: कांग्रेस के साथ आने के लिए निर्मला सप्रे की 300 करोड़ और बीना को बनाने की डिमांड
May 08, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














