-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Pitru Paksha Starts From The Full Moon Day Of Bhadrapad Month
आज से शुरू हो गया पूर्वजों का श्राद्ध पक्ष, 15 दिनों तक होगा जल तर्पण
- Written By: अपूर्वा नायक
आज से भाद्रपद मास की पूर्णिमा के दिन से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। हिंदु परंपराओं के अनुसार, पितृपक्ष श्राद्ध 7 सितंबर से शुरू हो गया है। साथ ही ये पितृपक्ष का समापन 21 सितंबर को होने वाला है।

पितृ पक्ष (सौ.सोशल मीडिया)
Yavatmal News In Hindi: मनुष्य समाज के मृत पूर्वजों को पितृगण कहा जाता है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा के दिन से पितृपक्ष आरंभ हो गया है जो कि आगामी 15 दिनों तक चलेगा। इन पंद्रह दिनों तक अपने पूर्वज मृत माता-पिता, दादा और परदादा-दादी को जल से तर्पण अर्पित किया जाता है।
पारंपरिक भारतीय पंचांग के अनुसार पितृपक्ष श्राद्ध 7 सितंबर से प्रारंभ हुआ है। पितृपक्ष का समापन रविवार, 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या यानी अश्विन माह की कृष्ण अमावस्या को होगा। भाद्रपद पूर्णिमा और अमावस्या से लेकर आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तक की अवधि को ही पितृपक्ष कहा जाता है।
इस पखवाड़े में श्रद्धालु अपने दिवंगत पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि इस कालखंड में किए गए धार्मिक कर्म और दान-पुण्य सीधे पितरों तक पहुंचते हैं और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
यवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
श्राद्ध व तर्पण इस अवधि में लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति हेतु जल तर्पण और पिंडदान करते हैं। पितरों की आत्मा को तृप्त करने के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराकर, उन्हें दान-दक्षिणा दी जाती है। दान-पुण्य अन्न, वस्त्र, तिल, सोना, गौदान जैसे दान विशेष महत्व रखते हैं। इस दौरान व्यक्ति सात्विक भोजन करता है, अहिंसा का पालन करता है और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहता है। इस पखवाड़े के अंतिम दिन सभी पितरों का सामूहिक श्राद्ध किया जाता है। जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती, वे इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- जलेबी से शुरू हुआ विवाद, खून-खराबे तक पहुंचा, अमरावती में मची सनसनी
पितृदोष से मिलती है मुक्ति
मान्यता है कि यह जल तर्पण विधि अपने मृत पूर्वजों के निमित्त की जाती है। पितृपक्ष में किए गए श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य सीधे पितरों तक पहुंचते हैं। इससे वे प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।
Pitru paksha starts from the full moon day of bhadrapad month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














