-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- In Which Places Lighting Lamps Is Auspicious On Chaitra Purnima Day
Chaitra Purnima 2025 Upay: चैत्र पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीया, माता लक्ष्मी करने लगेंगी घर में वास
- Written By: सीमा कुमारी
चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ जगहों दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है।

चैत्र पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर दीपक जलाना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Purnima 2025 Upay: कल चैत्र माह की पूर्णिमा मनाई जा रही है। चैत्र पूर्णिमा हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा होती है। इसी पावन दिन त्रेता युग में हनुमान जी का जन्म हुआ था। चैत्र माह की पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। साथ ही विशेष चीजों का दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन शुभ कामों को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ जगहों दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना उत्तम माना जाता है?
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Jayanti: 2026 में 12 मई को ये दूसरी बार हनुमान जयंती क्यों? जानिए क्या है मामला
पवनी: भव्य भजन प्रतियोगिता में विहिरगांव मंडल ने मारी बाजी, हनुमान जयंती पर सामूहिक विवाह का भी हुआ आयोजन
गोंदिया में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था सैलाब, जयकारों के बीच छप्पन भोग और महाप्रसाद आयोजित
गड़चिरोली में हनुमान जन्मोत्सव की धूम; सेमाना में उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल
चैत्र पूर्णिमा के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना बड़ा शुभ :
तुलसी के पास दीपक जलाएं
सनातन धर्म में पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन दीपक जलाकर मां तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करें। फल और मिठाई का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां तुलसी प्रसन्न होंगी और भक्त को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
घर के मेन गेट पर दीपक जलाएं
अगर आप घर में मां लक्ष्मी वास चाहते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित और दीपदान
चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित और दीपदान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
In which places lighting lamps is auspicious on chaitra purnima day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














