गड़चिरोली में हनुमान जन्मोत्सव की धूम; सेमाना में उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

गड़चिरोली में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली और महाप्रसाद का वितरण किया।
Gadchiroli News
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Hanuman Janmotsav 2026: गड़चिरोली चैत्र माह की नवमी को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है, वहीं इसी माह के पूर्णिमा तिथि को प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिसके चलते गुरुवार को जिले में महाबली हनुमानजी का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिले के शहर के साथ ही गांवगांव में पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

इस दौरान सर्वत्र प्रभु श्रीराम तथा हनुमानजी के ही गीत गुंजते नजर आ रहे थे। वहीं इस दौरान जिले में जय..जय..बजरंगलबली की गूंज सुनाई दे रही थी। जिले में महाबली हनुमानजी के भक्तों की संख्या बड़े पैमाने पर है। जिसके मद्देनजर जिले के शहरों के साथ ही प्रत्येक गांव में हनुमानजी के मंदिर स्थित है। शहर समेत जिलेभर के शहर व ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

हनुमान जयंती के चलते सुबह के दौरान मंदिरों में रामभक्त हनुमानजी के मूर्ति का विशेष अभिषेक, पूजा, आरती आदि कार्यक्रम हुए। वहीं दोपहर के दौरान भजन, गोपालकाला, महाप्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं में भी हनुमान जयंती पर उत्साह का वातावरण रहा। इस दौरान सर्वत्र श्रीराम व हनुमानजी के गीत ही सुनाई पड़ रहे थे। जिससे शहर समेत जिलेभर में भक्तिमय वातावरण निर्माण हुआ था।

सेमाना देवस्थान में उमड़ी आस्था की भीड़

सेमाना देवस्थान में उमडी भीडसेमाना देवस्थान में शहर समेत परिसर के श्रद्धालुओं की व्यापक श्रद्धा है। इस दौरान हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। तड़के के दौरान हनुमानजी की विशेष पूजाअर्चना की गई। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सेमाना देवस्थान में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

खोब्रामेंढा और चपराला में भी आयोजन

चपराला, खोब्रामेंढा में भी हुए कार्यक्रमकुरखेड़ा तहसील में स्थित खोब्रामेंढा देवस्थान जिले का प्रसिद्ध देवस्थान है। यह एक जागृत देवस्थान के रूप में जाना जाता है। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में इस देवस्थान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के दौरान पूजाअर्चना हुई। इसके पश्चात मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खुले किए गए।

शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इसी के साथ संत कार्तिकस्वामी महाराज की तपोभूमि होने वाले चपराला के प्रशांतधाम हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर महाबली हनुमानजी की पूजाअर्चना की। वहीं कार्तिकस्वामी महाराज की समाधि के दर्शन किए। यहां पूजाअर्चना, गोपालकाला, महाप्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम संपन्न हुए।

जगह-जगह महाप्रसाद वितरण

जगहजगह वितरित किया महाप्रसादहनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गड़चिरोली शहर समेत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस दौरान गड़चिरोली शहर के इंदिरा गांधी चौक समेत शहर के अनेक स्थानों पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं जिले में भी विभिन्न हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद का वितरण हुआ।

गड़चिरोली  शहर में निकली शोभायात्राहनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गड़चिरोली शहर में शाम के दौरान शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुसज्जित रथ पर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। वहीं ढोल, ताशे, डीजे के धुन पर श्रद्धालुगण झूम उठे थे। इस शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम व हनुमानजी के गीतों ने समां बांधा था। इन गीतों से श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया था। इसी के साथ ही जिले के अनेक तहसील मुख्यालय पर भी हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com