

Dell Three New AI Laptop Launch: भारत में नया दौर आने के साथ ही प्रीमियम लैपटॉप की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी बीच Dell ने अपने नए AI-पावर्ड लैपटॉप्स लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि कंपनी ने Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S को भारतीय बाजार में उतारा है। इसके साथ ही गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Alienware 15 को भी नए हार्डवेयर के साथ अपग्रेड किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि नई सीरीज में कंपनी ने Intel Core Ultra Series 3 और AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर का विकल्प दिया है। साथ ही बेहतर डिस्प्ले, AI फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर के जरिए इन लैपटॉप्स को स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और गेमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
लिस्ट में सामने आए सभी मॉडल्स की कीमत पर नजर डाले तो इसमें Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये रखी गई है। जो Sky और Storm कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं Dell 14S की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये और Dell 16S की शुरुआती कीमत 2,29,990 रुपये है। सात वही ये दोनों मॉडल Celestial Blue और Frost Blue रंगों में खरीदे जा सकते है। इसके साथ ही कंपनी नने जानकारी दी है कि सभी नए मॉडल DellStore.com और Dell Exclusive Stores पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Dell 14S और Intel Core प्रोसेसर वाले Alienware 15 को मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
इन सभी प्रोडक्ट के फीचर्स को देखे तो Dell XPS 13 में 13.4 इंच का 2.5K InfinityEdge टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 100% DCI-P3 कलर कवरेज और 30Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Intel Core Series 3 और Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा। वहीं Dell 14S और Dell 16S में Intel Core Ultra Series 3 के साथ AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। जिसमें AI आधारित टास्क के लिए इनमें 50 TOPS तक NPU क्षमता मिलती है।
वहीं Dell 14S में 14-इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले है जबकि Dell 16S में 16-इंच 2.8K OLED टच डिस्प्ले दिया गया है और दोनों लैपटॉप 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें USB Type-C, USB 3.2 Gen 1 Type-A, HDMI 2.1 और ग्लोबल हेडसेट पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी दी गई है। दोनों मॉडल्स में 70Wh बैटरी और 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Dell ने गेमिंग सेगमेंट को भी नजरअंदाज नहीं किया है। जिसके लिए कंपनी ने Alienware 15 को नए हार्डवेयर के साथ अपडेट किया है। इसमें Intel Core 7 (Series 2) 240H प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 5060 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। लैपटॉप में 15.3-इंच WUXGA डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। जिसकी शुरुआती कीमत 1,28,990 रुपये रखी गई है और यह Nova Black कलर में उपलब्ध होगा।
वहीं नई AI लैपटॉप रेंज के साथ Dell ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में AI-सक्षम कंप्यूटिंग भारतीय बाजार का बड़ा ट्रेंड बनने वाली है। ऐसे में जो यूजर्स बेहतर परफॉर्मेंस, स्मार्ट AI फीचर्स और फ्यूचर-रेडी डिवाइस चाहते हैं उनके लिए ये नए लैपटॉप एक मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं।