-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- In Which Direction Is It Auspicious To Place The Panchmukhi Picture Of Hanumanji
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर इस दिशा में लगाने से दूर होंगे सभी संकट, हनुमान जन्मोत्सव पर अवश्य अपनाएं ये उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
पंचमुखी हनुमान को हिंदू धर्म में सबसे शक्तिशाली देवता माना जाता है। उनकी मूर्ति को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

पंचमुखी हनुमान जी (सौ.सोशल मीडिया)
Hanuman Janmotsav: आज पूरे देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आज का दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन हिंदू भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना करते है। साथ ही इस दिन भक्त कलयुग के देवता हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी आजमाते हैं। माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी से जुड़े उपायों को आजमाने से सुख-समृद्धि घर में आती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के कई उपायों में से एक पंचमुखी हनुमान जी का उपाय भी है।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से भी और वास्तु शास्त्र में भी पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को बहुत ही शुभ एवं मनवांछित फल प्रदान हेतु बताया गया है। आपको बता दें, हनुमान जी के पांच मुख दुश्मनों पर विजय, लंबी उम्र, निडरता हमें प्रदान करते हैं और साथ ही हमारी मनोकामनाओं को भी पूरा करते हैं। किस दिशा में आपको हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगानी चाहिए, आइए अब इस बारे में जानते हैं।
किस दिशा में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाना शुभ
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
घर के मुख्य द्वार पर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाना सबसे शुभ होता है। वास्तुशास्त्र में दक्षिण मुखी घर को शुभ नहीं माना जाता लेकिन अगर आप घर के मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर लगा देते हैं तो हर तरह का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
घर का गेट सही दिशा में है तो घर की दक्षिण वाली दीवार पर भी आप यह तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन में आने वाले संकटों से भी इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से मुक्ति मिलती है।
दक्षिण-पश्चिम दिशा में
दक्षिण-पश्चिम दिशा को नैऋत्य कोण भी कहा जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन अगर आप इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लगा देते हैं तो घर में मौजूद हर प्रकार का वास्तु दोष दूर हो सकता है। इससे आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है। साथ ही धन में भी बढ़ोतरी होती है।
उत्तर-पूर्व दिशा
आपको बता दें, उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन आप इस दिशा में भी पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से संकट दूर होते हैं। घर परिवार में शांति और संतुलन बना रहता है।
ऐसे करें पचंमुखी हनुमान जी तस्वीर को स्थापित
जिस स्थान पर पंचमुखी हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करनी है उस स्थान को साफ करें और वहां गंगा जल छिड़कें।
फोटो स्थापित करने से पहले आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इसमें धूप, दीप, फूल, प्रसाद आदि रखने के लिए करें। भगवान हनुमान के मंत्र का भी जाप करना चाहिए।
हनुमान जयंती की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
तस्वीर या मूर्ति की ऊंचाई इतनी हो कि उस पर आसानी से आपकी दृष्टि जाए। जब भी आप उसे देखेंगे तो आपको सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी का दिन माना जाता है। इन दोनों में से किसी भी दिन तस्वीर लगाई जा सकती है।
In which direction is it auspicious to place the panchmukhi picture of hanumanji
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














