- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Mega Block Central Western Railway
Mumbai Local Train में मेगा ब्लॉक, मध्य और पश्चिम रेलवे की सेवाएं रहेंगी प्रभावित
Local Train Service: मुंबई में रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मध्य और पश्चिम रेलवे पर कई फास्ट व स्लो सेवाएं रद्द या डायवर्ट की जाएंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

पश्चिम रेलवे (सौ. सोशल मीडिया )
Mega Block Central Western Railway: रविवार को मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक घोषित किया गया है, जिससे फास्ट और स्लो लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में माटुंगा से मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से चलने वाली डाउन फास्ट ट्रेनें माटुंगा पर स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित ठहराव लेते हुए लगभग 15 मिनट की देरी से गंतव्य तक पहुंचेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का ‘फ्लॉप शो’, 2500 नक्शे मंजूर, पर जमीन पर सिर्फ 214 में ही हार्वेस्टिंग!
वर्धा बाजार में अतिक्रमण से यातायात ठप, सड़क पर दुकानें, पार्किंग गायब; नागरिक परेशान
Blinkit स्टोर पर लगा ताला, नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई, BigBasket स्टोर पर भी कसा शिकंजा
ट्रैफिक अलर्ट: मोदी-मैक्रों के मुंबई दौरे पर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पाबंदी, भारी वाहनों की नो-एंट्री
ठाणे से आने वाली अप फास्ट सेवाओं पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। हार्बर लाइन पर भी असर देखने को मिलेगा। सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर और पनवेल की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं सुबह 10:34 बजे से दोपहर 3:36 बजे तक रद्द रहेंगी, जबकि अप सेवाएं 10:17 बजे से 3:47 बजे तक निरस्त रहेंगी।
ये भी पढ़ें :- जे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका
राम मंदिर और बोरीवली के बीच 4 घंटे का जम्बो ब्लॉक
- ब्लॉक अवधि में सीएसएमटी-कुर्ता और पनवेल-वाशी खंड पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसी के साथ कांजुरमार्ग स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए देर रात 1:05 बजे से 4:35 बजे तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा।
- कुछ देर रात और तड़के चलने वाली लोकल सेवाएं रद्द की गई हैं, जबकि एक कर्जत लोकल को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा और वह विद्या विहार, कांजुरमार्ग और नाहूर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। वहीं पश्चिम रेलवे पर राम मंदिर और बोरीवली के बीच चार घंटे का जम्बो ब्लॉक रहेगा। इस दौरान फास्ट लाइन की ट्रेनों को स्लो लाइन पर चलाया जाएगा और कुछ सेवाएं निरस्त रहेगी।
Mumbai local mega block central western railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का ‘फ्लॉप शो’, 2500 नक्शे मंजूर, पर जमीन पर सिर्फ 214 में ही हार्वेस्टिंग!
Feb 15, 2026 | 12:47 PMवर्धा बाजार में अतिक्रमण से यातायात ठप, सड़क पर दुकानें, पार्किंग गायब; नागरिक परेशान
Feb 15, 2026 | 12:46 PM‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PMइथियोपिया का डैलोल: धरती पर मौजूद ‘नरक का द्वार’, जहां पानी तेजाब और हवा जहर है
Feb 15, 2026 | 12:40 PMउस्मान तारिक या वरुण चक्रवर्ती, कोलंबो की पिच पर कौन दिखाएगा ‘मिस्ट्री’ का दम? देखें रिकॉर्ड
Feb 15, 2026 | 12:40 PMMahashivratri 2026: काशी से उज्जैन तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार
Feb 15, 2026 | 12:39 PMBlinkit स्टोर पर लगा ताला, नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई, BigBasket स्टोर पर भी कसा शिकंजा
Feb 15, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

आजादी की जंग और वफादारी पर ओवैसी का वार: ‘BJP-RSS बताएं उनके कितने लोग अंग्रेजों की लड़ाई में मरे?’, Video
Feb 15, 2026 | 12:34 PM
UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM











