- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nh 160a Ghoti Palghar Highway Upgrade Approval
एनएच-160ए उन्नयन को कैबिनेट की मंजूरी, महाराष्ट्र में 3,320 करोड़ की सड़क परियोजना
Central Government ने महाराष्ट्र में एनएच-160ए के 154.63 किमी लंबे खंड के उन्नयन को मंजूरी दी है। 3,320 करोड़ की लागत से बनने वाला यह फोर लेन मार्ग नासिक के औद्योगिक यातायात का दबाव कम करेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

NH-160A हाईवे अपग्रेड प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
NH 160A Ghoti Palghar Highway: महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 160A के घोटी-त्र्यंबक (मोखाडा)-जव्हार-मनोर-पालघर खंड के पुनर्विकास और उन्नयन को मंजूरी दी है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया।
3,320 करोड़ की लागत, 154 किमी लंबा मार्ग
करीब 154.635 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 3,320.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए इसे फोर लेन में विकसित किया जाएगा। वर्ष 2028 तक इस मार्ग पर प्रतिदिन 10 हजार पीसीयू से अधिक यातायात का अनुमान है।
नासिक के औद्योगिक क्षेत्र को राहत
यह परियोजना खास तौर पर नासिक के पश्चिमी औद्योगिक क्षेत्रों—अंबद और सातपुर एमआईडीसी—से जुड़े भारी माल परिवहन को वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी। वर्तमान में यह यातायात शहर के भीतर से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 848 के जरिए गुजरता है, जिससे शहरी सड़कों पर दबाव बढ़ता है। नए मार्ग से शहर के भीतर जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
मुक्त व्यापार समझौतों से 70% वैश्विक बाजार खुला, महाराष्ट्र को बजट में बड़ा फायदा
नागपुर में खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम
अक्षय कुमार ने किया मुंबई फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन, पुष्प नरसी उद्यान में रंगों की बहार
‘राजनीति नहीं, सच चाहिए’, अमित शाह और DGCA को रोहित पवार का ई-मेल, अजित पवार विमान हादसे पर पूछे कड़े सवाल
एक्सप्रेसवे और तटीय क्षेत्रों से बेहतर जुड़ाव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि त्र्यंबक से मनोर और पालघर तक का खंड दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (एनई-4), एनएच-48 और पश्चिमी तटीय क्षेत्र से जुड़ेगा। इससे औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ पालघर के आदिवासी इलाकों को भी बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Local Train में मेगा ब्लॉक, मध्य और पश्चिम रेलवे की सेवाएं रहेंगी प्रभावित
शहरी खंड भी होगा चार लेन
मनोर-पालघर के शहरी हिस्से में वर्तमान में लगभग 12 हजार पीसीयू यातायात दर्ज है। इसे भी चार लेन में विकसित किया जाएगा, जिससे सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और औद्योगिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा।
Nh 160a ghoti palghar highway upgrade approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में पढ़ने के लिए ये यूनिवर्सिटी दे रही है 1000 डॉलर की स्कॉलरशिप, बस करना होगा यह काम
Feb 15, 2026 | 01:12 PMमुक्त व्यापार समझौतों से 70% वैश्विक बाजार खुला, महाराष्ट्र को बजट में बड़ा फायदा
Feb 15, 2026 | 01:11 PMनागपुर में खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम
Feb 15, 2026 | 01:03 PMKSBKBT Spoiler: बापजी के सामने खुला मिहिर-तुलसी का राज, पूरे परिवार पर मंडराया संकट
Feb 15, 2026 | 01:02 PMअक्षय कुमार ने किया मुंबई फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन, पुष्प नरसी उद्यान में रंगों की बहार
Feb 15, 2026 | 01:01 PMT20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PMBihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें कब से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट
Feb 15, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PM
आजादी की जंग और वफादारी पर ओवैसी का वार: ‘BJP-RSS बताएं उनके कितने लोग अंग्रेजों की लड़ाई में मरे?’, Video
Feb 15, 2026 | 12:34 PM
UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM











