हनुमान जन्मोत्सव: 'तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम-जनम के दुख बिसरावै’, अभिषेक के बाद दर्शन के लिए खुलेंगे कपाट

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के 11वें अवतार पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कलयुग में हनुमत कृपा परम शक्तिशाली है। शहर में हनुमान महोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में बहुत उत्साह हैं।
'तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम-जनम के दुख बिसरावै’
'तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम-जनम के दुख बिसरावै’
Published on
Updated on

नागपुर: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के 11वें अवतार पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कलयुग में हनुमत कृपा परम शक्तिशाली है। शुक्रवार को हनुमान चालीसा के 'तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम-जनम के दुख बिसरावै’ पंक्ति का पठन किया गया। इस चौपाई का अर्थ कलयुग में हनुमानजी की पूजा-पाठ करने से या फिर उन्हें रामायण सुनाने से आपकी सभी समस्याओं का अंत होता है, साथ ही भगवान की कृपा भी होती है।

शहर में हनुमान महोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में बहुत उत्साह हैं। मुख्य समारोह राजाबाक्षा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया है। मंदिर समिति ने बताया कि वीर हनुमान के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंदिर में शुक्रवार की शाम 5.30 बजे से हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ किया गया। यह पाठ अनवरत शनिवार की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

राजाबाक्षा हनुमान मंदिर

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजाबाक्षा हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा शाम 5 बजे निकाली जाएगी। राजाबाक्षा मंदिर से 29वें वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में 70 से 80 झांकियां शामिल होंगी। शुक्रवार शाम 6 से शनिवार सुबह 6 बजे तक लगातार हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर में किया जा रहा है। सुबह पवनपुत्र का अभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा, उसके पश्चात जन्मोत्सव और महाआरती होगी। शाम 5 बजे विशेष अतिथियों की उपस्थिति में गर्भगृह में अथर्वशीर्ष का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। उसके बाद शाम 5.30 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

अभिषेक के बाद दर्शन के लिए खुलेंगे कपाट

इन मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा

श्री राजाबाक्षा हनुमान मंदिर प्रांगण से रामबाग कॉलोनी, कैपिटल हाइट चौक, ऊंटखाना, चंदन नगर, मेडिकल चौक, हनुमान नगर, क्रीड़ा चौक, वकील पेठ, सिरसपेठ चौक, रेशिमबाग चौक, स्मृति मंदिर, संघ मुख्यालय, जूनी शुक्रवारी, गजानन चौक, गणेश नगर, मयूर मंगल कार्यालय, नंदनवन चौक, गुरुदेव नगर चौक, शिवनगर, तिरंगा चौक, सक्करदरा चौक, आयुर्वेदिक ले-आउट, सोमवारी क्वार्टर, छोटा ताजबाग चौक, रघुजी नगर, दत्तात्रेय नगर, अयोध्यानगर, सुभेदार लेआउट, जवाहर नगर, श्री सिद्धेश्वर सभागृह चौक, मानेवाड़ा सीमेंट रोड, तुकड़ोजी चौक, चंद्रमणि नगर, विश्वकर्मा नगर, अजनी, वंजारी नगर, टीबी वार्ड चौक, श्री गाडगे धर्मशाला चौक से वापस मंदिर प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह 50 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर में महाप्रसाद

श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति, गवलीपुरा, सीताबर्डी की ओर से श्री हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य पर शनिवार को भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। मंदिर में शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रातः 5.15 बजे श्री हनुमान जन्म महोत्सव महाअभिषेक होगा। इसके बाद सुबह 11.15 बजे महाआरती होगी। आरती के पश्चात भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने लाभ लेने की अपील नागरिकों से की है। हनुमान जयंती की खबरें जानने के लिए क्लिक करें...

छप्पन भोग व सुंदरकांड

श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति की ओर से श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर, गवलीपुरा, सीताबर्डी में श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हवन, रुद्राभिषेक, आरती, छप्पन भोग, भजन कीर्तन श्री गुरू दाऊ भजन मंडल यादव समाज की ओर से किया गया। लोहापुल माता मंदिर महिला मंडल की ओर से भजन और सुंदरकांड पाठ श्री पुष्करणा रामायण मंडल की ओर किया गया। शुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे महिला भजन श्री थाड़ेश्वरी राम मंदिर महिला मंडल, शाम 7.15 बजे से जागरण श्याम भजन मंडल की ओर से जस गायक संदिप करोसिया ने किया। शनिवार को भजन संध्या होगी। इसके बाद श्री हनुमान जन्म महोत्सव पर महाअभिषेक सुबह 5.15 बजे, 11.15 बजे महाआरती के बाद महाप्रसाद होगा।

श्री जलाराम सत्संग मंडल द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ

श्री जलाराम सत्संग मंडल नागपुर द्वारा श्री हनुमान जयंती निमित्त सामूहिक सुंदरकांड के पाठ (प्रथम 30 दोहे) 30 बार एवं एक बार संपूर्ण सुंदरकांड का पाठ शनिवार को सुबह 7.45 बजे से श्री जलाराम मंदिर, क्वेटा कालोनी, लकड़गंज में होगा। मुख्य यजमान विनीत संजय सूचक द्वारा श्री राम दरबार की स्थापना तथा पूजन विधि के बाद सुंदरकांड के पाठ का शुभारंभ होगा। जिन भक्तों को संपूर्ण 30 पाठ करना हो, वे शनिवार को सुबह 8 बजे जलाराम मंदिर में उपस्थित रहें। अन्य भक्तगण अपने समयानुसार पाठ करने आ सकते हैं।

श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर में महाप्रसाद

हनुमानजी की प्रतिमा

लेकिन सभी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। वरिष्ठ भक्तों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था है। सुबह 7.45 बजे पानी की बोतल व कोल्ड ड्रिंक्स, दोपहर 1 बजे महाप्रसाद, शाम 4 बजे चाय-पानी की बोतल, शाम 6.30 बजे फलाहार दिए जाएंगे। जो भक्तगण संपूर्ण 30 बार पाठ करेंगे, उन्हें श्री गुरुपूर्णिमा के दिन विशेष रूप से सम्मानित कर प्रमाणपत्र एवं श्री हनुमानजी की प्रतिमा दी जाएगी। अधिक जानकारी हेमाबेन राजा, भारतीबेन कारिया, ममताबेन नगदिया, ज्योतिबेन पटेल, नरेन्द्र दावड़ा, अजय लाखाणी, मनीष गंडेचा, विशाल भिमजीयाणी से संपर्क किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com