-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Engineer Artist Created A Unique Idol For Ganesh Utsav In Mumbai
गणेश उत्सव के लिए इंजीनियर कलाकार ने बनाई अनूठी मूर्ति, ‘उड़ते बप्पा’ रखा नाम
- Written By: रीना पंवार
आने वाले गणपति उत्सव को लेकर मुंबई के एक कलाकार ने भगवान गणेश की एक अनूठी मूर्ति तैयार की है। कलाकार ने अपनी इस खास कलाकृति को ऐसे बनाया है जिसमें मोदक हवा में उड़ता प्रतीत होता है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
मुंबई : मुंबई के एक कलाकार ने आने वाले गणपति उत्सव को लेकर भगवान गणेश की एक अनूठी मूर्ति तैयार की है। पेशे से इंजीनियर कलाकार ने अपनी इस खास कलाकृति को ऐसे बनाया है जिसमें मोदक हवा में उड़ता प्रतीत होता है। यह मूर्ति 28 साल के मूर्तिकार रमाकांत देवरिया ने बनाई है। उन्होंने इसे ‘‘अनूठे गणपति” या ‘‘उड़ते बप्पा” नाम दिया है।
रमाकांत देवरिया पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। अपनी इस खास कलाकृति को लेकर रमाकांत देवरिया ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘मोदक’ को हवा में लहराने के लिए चुंबकीय सर्किट का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसे बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था।
सर्किट बनाने में लगे साढ़े तीन साल
रमाकांत देवरिया पिछले दो दशकों से भगवान गणपति की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियां बना रहे हैं। उड़ते बप्पा को बनाने को लेकर देवरिया ने कहा, ‘‘मुझे यह विचार चार साल पहले उस वक्त आया जब मैं अपने सहकर्मियों से बात कर रहा था। मुझे इस चुंबकीय सर्किट को पूरा करने में लगभग साढ़े तीन साल लग गए। मैंने इसे इस तरह बनाया है कि यह बिल्कुल स्वाभविक लगे।”
सम्बंधित ख़बरें
गणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप
गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
सजावट में कर सकते हैं मोदक का प्रयोग
रमाकांत देवरिया ने बताया कि उन्होंने भगवान गणपति की मूर्ति को मिट्टी से ही बनाया है। कलाकार ने बताया कि गणपति की मूर्ति को अनूठा बनाने के लिए उन्होंने हवा में लटका मोदक तैयार किया गया है। इसे मूर्ति के साथ नहीं जोड़ा गया है। लोग गणपति की मूर्ति के विसर्जन के बाद इसका इस्तेमाल सजावट के रूप में भी सकते हैं। ‘उड़ते बप्पा” को लेकर कलाकार देवरिया की योजना है कि पहले वह इन मूर्तियों को अपनी दुकान में लगाएंगे और अगर लोगों ने इसे पसंद किया तो वह इस तरह के और डिजाइन तैयार करेंगे। देवरिया ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मूर्तियां बनाने का काफी शौक है, हालांकि अब वह पुणे में इंजीनियर हैं लेकिन सप्ताहांत में वह कलाकृतियां बनाते हैं।
7 सितंबर से शुरू होगा गणपति उत्सव
उल्लेखनीय है कि गणपति उत्सव अगले महीने सितंबर से मनाया जाएगा। पूरे भारत में गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को ‘मुख्य गणेश चतुर्थी’, ‘विनायक चतुर्थी’, ‘कलंक चतुर्थी’ और ‘डंडा चौथ’ के नाम से भी जाना जाता है। 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव इस वर्ष 7 सितंबर 2024 से आरंभ होगा और विसर्जन 17 सितंबर 2024 को होगा। इसी दिन विश्वकर्मा पूजा भी होती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Engineer artist created a unique idol for ganesh utsav in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 12–18 July 2026: सूर्य राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Jul 11, 2026 | 06:30 PMअनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, 1021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां अटैच
Jul 11, 2026 | 06:30 PMजबलपुर: इंदौर गया परिवार, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ; पॉश कॉलोनी में सीरियल चोरियों से दहशत
Jul 11, 2026 | 06:28 PMमहाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Jul 11, 2026 | 06:21 PMसबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
Jul 11, 2026 | 06:21 PMगजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














