- Hindi News »
- Religion »
- Dont Do This Work Even By Mistake On Bade Mangal
‘बड़े मंगल’ को भूल से भी न करें ये काम, मुश्किलों से भर जाएगी ज़िंदगी
बड़ा मंगल व्रत के दौरान कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही होती है, जिनका भूलकर भी सेवन करने से जीवन दुखों से भर सकता है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस दिन किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
- Written By: सीमा कुमारी

बड़ा मंगल (सौ.सोशल मीडिया)
Bada Mangal 2025 हर साल की तरह इस साल भी बड़ा मंगल मनाने की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। आपको बता दें, बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कलयुग के देवता पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन भक्तजन श्रद्धा और विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं।
हालांकि बड़ा मंगल व्रत के दौरान कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही होती है, जिनका भूलकर भी सेवन करने से जीवन दुखों से भर सकता है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस दिन किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
बड़ा मंगल के दौरान कुछ चीजों का सेवन वर्जित
सम्बंधित ख़बरें
Parshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Mesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Baglamukhi Jayanti: दुश्मनों पर कैसे मिलेगी जीत? मां बगलामुखी जयंती के दिन इस विधि से करें देवी माता की पूजा
कब है Tamil New Year पुथांडु 2026? यहां जानिए सही तारीख और इसका महत्व
न करें इन चीजों का सेवन
बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी को समर्पित हैं। इस दिन तन-मन से सात्विकता का पालन करना जरूरी माना जाता हैं। इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन ना करें। इस नियम का पालन ना करने से हनुमान जी की कृपा नहीं मिलती और कार्यों में बाधाएं आती हैं।
न पहने काले रंग के कपड़े
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन लाल और नारंगी रंग के वस्त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनने से मंगल का दोष कम होता है।
इन दिशाओं की यात्रा अशुभ
कहते है बड़ा मंगल के दिन वायव्य, पश्चिम और उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। इस दिशा में की गई यात्राएं दिशाशूल मानी जाती है अगर किसी कारणवश इन दिशाओं की यात्रा को टाला ना जा सके तो घर से गुड़ खाकर ही निकलें है।
इन चीजों को खरीदना अशुभ
बड़ा मंगल के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े, लोहा, कांच, जमीन या फिर श्रृंगार का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों के खरीदने का अशुभ प्रभाव परिवार के सदस्यों के करियर और स्वास्थ्य पर पड़ता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
न करें लेन-देन
ज्योतिष बताते है कि आज यानी बड़ा मंगल के दिन धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस दिन धन के लेन-देन से बचना चाहिए और नए निवेश से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। माना जाता है कि आज के दिन कर्ज लेने से इसे चुकाना मुश्किल हो जाता है।
नाखून काटना, बाल काटना अशुभ
आज के दिन नाखून काटना, बाल काटना और दाढ़ी बनाना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन ये काम करने से आयु कम हो जाती है।
Dont do this work even by mistake on bade mangal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बार-बार पेनकिलर खाना छोड़िए! सिरदर्द और एलर्जी के लिए रामबाण है पान के पत्ते का ये नुस्खा; तुरंत दिखेगा असर!
Apr 12, 2026 | 09:08 AMसंभाजीनगर खंडपीठ का आदेश, कैदियों की रिहाई में कथित हेरफेर मामला; 2 जेल अधिकारियों की जांच पर MAT की रोक
Apr 12, 2026 | 09:04 AMहोर्मुज पर अमेरिका तो यूरेनियम पर अड़ा ईरान, घंटों बातचीत के बाद भी फेल रही शांति वार्ता, जानें इनसाइड स्टोरी
Apr 12, 2026 | 09:03 AMRupali Thombre Patil का बड़ा आरोप, 25 लाख में रची गई साजिश का खुलासा
Apr 12, 2026 | 09:01 AMUP में कुछ बड़ा होने वाला है? CM योगी ने की ताबड़तोड़ बैठकें, दिल्ली से लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, हलचल तेज
Apr 12, 2026 | 08:45 AMSambhajinagar मराठवाड़ा में 875 करोड़ राजस्व वसूली, राजस्व संग्रह में सुधार; लक्ष्य का 79% हासिल
Apr 12, 2026 | 08:43 AMसंभाजीनगर में छात्र संख्या की जांच, अनुदान गड़बड़ी पर सरकार सख्त; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














