- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Marathwada Revenue Collection Minor Minerals Land Revenue 2026 Chhatrapati Sambhajinagar
Sambhajinagar मराठवाड़ा में 875 करोड़ राजस्व वसूली, राजस्व संग्रह में सुधार; लक्ष्य का 79% हासिल
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Marathwada Revenue: मराठवाड़ा में 875 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली हुई, जो लक्ष्य का करीब 80% है। गौण खनिज और डिजिटल प्रबंधन से आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मराठवाड़ा राजस्व, गौण खनिज( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Minor Minerals Income: छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा क्षेत्र में जमीन राजस्व व गौण खनिज से आय के मामले में इस वर्ष अच्छी प्रगति दर्ज की गई है। मार्च 2026 के अंत तक कुल 875 करोड़ 16 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 79.69 प्रतिशत है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मराठवाड़ा के आठ जिलों को कुल 1,098 करोड़ 16 लाख रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसमें जमीन राजस्व से 268 करोड़ 16 लाख रुपये व गौण खनिज से 830 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य शामिल था।
आंकड़ों के अनुसार, जमीन राजस्व से 140 करोड़ 60 लाख रुपये (52.34 प्रतिशत) व गौण खनिज से 734 करोड़ 56 लाख रुपये की वसूली की गई। कुल मिलाकर यह आंकड़ा 875 करोड़ रुपये से अधिक रहा।
सम्बंधित ख़बरें
River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
राजस्व वृद्धि के प्रमुख कारण परिवहन मार्गों के बेहतर प्रबंधन से खनिज ढुलाई सुगम हुई है। यह अंकीय प्लेटफॉर्म खनन गतिविधियों को व्यवस्थित करने में सहायक रहा। इन प्रयासों से राजस्व संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता आई है।
जमीन राजस्व में धाराशिव रहा अव्वल
जमीन राजस्व वसूली में धाराशिव जिला सबसे आगे रहा। यहां 26 करोड़ 53 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाचले 21 करोड़ 34 लाख रुपये (80.73 प्रतिशत) की बसूली हुई।
इसके अलावा बीड़ (62.77%), जालना (69.66%), परभणी (62.21%) और हिंगोली (63.50%) जिलों ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया। छत्रपति संभाजीनगर जिले में 72 करोड़ 85 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 38 करोड़ रुपये (52.17 प्रतिशत) की वसूली हुई। वहीं नदिड़ (29.28%) और लातूर (37.03%) का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।
गौण खनिज में परभणी ने हासिल किया पहला स्थान
गौण खनिज से राजस्व वसूली में परभणी जिला पहले स्थान पर रहा। 95 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले यहां 139 करोड़ 98 लाख रुपये की वसूली हुई, जो 140.36 प्रतिशत है। लातूर जिले ने भी 100.75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। इसके अलावा नांदेड (88.70%), हिंगोली (91.77%), धाराशिव (76.60%), बीड (73.57%), जालना (72.76%) और छत्रपति संभाजीनगर (73.04%) जिलें ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में छात्र संख्या की जांच, अनुदान गड़बड़ी पर सरकार सख्त; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
सभी जिलों को मिलाकर मराठवाड़ा में कुल 875 करोड़ 16 लाख रुपये का राजस्य प्राप्त हुआ, जो लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अब अप्रैल से वसूली अभियान को और तेज कर शेष लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।
Marathwada revenue collection minor minerals land revenue 2026 chhatrapati sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM












