हरियाली अमावस्या के दिन किन उपायों को करने से मिल सकती है पितृ दोष से मुक्ति

Hariyali Amavasya: सावन महीने की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से हर प्रकार की समस्याओं का अंत होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करें?
हरियाली अमावस्या के दिन किन उपायों को करने से मिल सकती है पितृ दोष से मुक्ति
हरियाली अमावस्या के दिन करें ये उपाय (सौ सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hariyali Amavasya 2025: 24 जुलाई 2025 गुरुवार को सावन महीने की अमावस्या मनाई जाएगी। सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस शुभ अवसर पर हिन्दू श्रद्धालुगण गंगा-स्नान कर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की निश्चल एवं सहृदय मन से पूजा करते हैं।

वहीं, साधक अपने पितरों का तर्पण एवं पिंडदान भी करते हैं। धार्मिक मतों के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से तीन पीढ़ी के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

साथ ही व्यक्ति के घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। अगर आप भी अपने पितरों की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति मिलती हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद परिवार जनों पर बना रहता हैं।

हरियाली अमावस्या के दिन करें ये उपाय

  • शिवलिंग का जलाभिषेक करें

हरियाली अमावस्या के दिन सुबह स्नान करें और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इस दिन शिवलिंग पर सफेद चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता हैं। कहते है इस दिन ऐसा करने से शिव कृपा के साथ पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता हैं।

  • छाता, जूते, चप्पल, कपड़ों का दान

ज्योतिषयों के अनुसार, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए श्रावण माह की अमावस्या तिथि पर छाता, जूते, चप्पल, कपड़ों आदि जरूरत की चीजों का दान करना बेहद शुभ होता हैं। कहते है ऐसा करने से शिव कृपा के साथ पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता हैं।

  • नदी में स्नान करना

हरियाली अमावस्या के शुभ दिन पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता हैं। अगर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव ना हो तो घर में नहाने के पानी में डाल कर स्नान करें।

  • ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को दें

हरियाली अमावस्या के शुभ दिन दान श्रावण माह की अमावस्या के दिन चावल, चीनी, आटा, नमक, दूध, दही का दान करना शुभ होता हैं। इन चीजों का दान किसी ब्राह्मण को करें या किसी जरूरतमंद को दें।

  • महालक्ष्मी यंत्र रखें

रात के समय पूजा की थाली में ऊँ अक्षर बनाकर महालक्ष्मी यंत्र रखें और विधिपूर्वक उसकी पूजा-अर्चना करें। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।

  • खत्म हो जाते हैं अशुभ ग्रह के प्रभाव

माना जाता है कि सावन अमावस्या तिथि पर दान करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है। साथ ही कुंडली के सभी अशुभ ग्रह और उनके प्रभाव भी खत्म हो जाते हैं। साथ ही दान-पुण्य से पितृ दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com