
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 19 January 2026: आज मंगलवार दिनांक 20 जनवरी 2026 है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में संयम बरतें। सेहत के लिहाज से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: लाल
आज आपको संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में फैसले न लें। बिजनेस में पुराने संपर्कों से लाभ होगा। बजट बनाकर चलें क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें।आज आपके फैसले भविष्य को दिशा देंगे।
लकी नंबर: 6, लकी कलर: क्रीम
आज आपकी सक्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी संचार शैली सबका दिल जीत लेगी। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। सेहत का ध्यान रखें सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: हरा
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope: 19 से 25 जनवरी 2026 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें मेष से मीन तक का हाल
कर्क राशि वालों के लिए दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: सफेद
आज आपको मान-सम्मान और सफलता मिलेगी। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: सुनहरा
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ.सोशल मीडिया)
आज अनुशासन और योजना के साथ काम करें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक मतभेदों से बचने के लिए शांत रहें। नियमित दिनचर्या अपनाना सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
लकी नंबर: 5, लकी कलर: नीला
तुला राशि वालों को टीमवर्क से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: गुलाबी
आज कार्यक्षेत्र में नई रणनीति अपनाएं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। धैर्य और सतर्कता ही आज आपकी सफलता की कुंजी है।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: मरून
आज भाग्य आपके साथ है। नई सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। निवेश से धन लाभ के प्रबल योग हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: पीला
मेहनत और जिम्मेदारी का दिन है। अधिकारियों का भरोसा आप पर बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: ग्रे
इनोवेटिव सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक सुधार होगा। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: बैंगनी
कल्पनाशीलता और रचनात्मकता आज आपके काम आएगी। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: आसमानी







