-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Complete List Of Fasts And Festivals Of Vaishakh Month
वैशाख का महीना हो चुका है शुरू, यहां जानिए इस महीने पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहारों की लिस्ट
- Written By: सीमा कुमारी
वैशाख माह सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी पड़ते है। इस महीने में अक्षय तृतीया जैसा महापर्व आता है। आइए जानते हैं वैशाख महीने के व्रत-त्योहारों के बारे में।

मनाई जाती है। आइए जानते हैं वैशाख महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट : वैशाख माह के व्रत-त्योहार ( सौ.सोशल मीडिया)
Vaishakh Month 2025 Festivals List: 13 अप्रैल 2025 से वैशाख महीना शुरू हो गया है और 12 मई 2025 को समाप्त होगा। ज्योतिषयों के अनुसार, वैशाख माह सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते है। इसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है।
इस महीने को धन और पुण्य प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। वैशाख महीने में प्रमुख तौर पर भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। वैशाख महीने में तुलसी के पौधे और पीपल के पड़े की पूजा करना भी बहुत फलदायी एवं पुण्यदाई होता है। साथ ही इस महीने में गरीबों को भोजन-पानी, सत्तू, शीतल पेय, कपड़े, जूते आदि का दान करना बेहद पुण्यदायी होता है।
आपको बता दें, वैशाख महीने व्रत त्योहार के लिहाज से भी बड़ा ख़ास होता है। वैशाख महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी पड़ते है। इस महीने में अक्षय तृतीया जैसा महापर्व आता है। इसके अलावा, सीता नवमी, बुद्ध जयंती और भगवान नरसिंह जयंती भी वैशाख महीने में ही मनाई जाती है। आइए जानते हैं वैशाख महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट :
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
वैशाख माह के व्रत-त्योहार
13 अप्रैल 2025- वैशाख माह की शुरुआत
14 अप्रैल 2025- मेष संक्रांति
16 अप्रैल 2025- संकष्टी चतुर्थी
24 अप्रैल 2025- वरुथिनी एकादशी
25 अप्रैल 2025- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
26 अप्रैल 2025- मासिक शिवरात्रि
27 अप्रैल 2025- वैशाख अमावस्या
30 अप्रैल 2025- अक्षय तृतीया
1 मई 2025- विनायक चतुर्थी
3 मई 2025- गंगा सप्तमी
5 मई 2025- सीता नवमी
8 मई 2025- मोहिनी एकादशी
9 मई 2025- प्रदोष व्रत
11 मई 2025- नरसिंह जयंती
12 मई 2025- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत
13 मई 2025- नारद जयंती, ज्येष्ठा माह शुरू
वैशाख महीने में क्या करें क्या नहीं जानिए
मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास में किए गए पुण्य विशेषकर दान का अक्षय फल प्राप्त होता है। बता दें, इस महीने में विवाह, मुंडन, जनेऊ जैसे शुभ काम करना होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इस महीने जरूरतमंदों को जल, घड़े, चरु, मिट्टी के बर्तन, सत्तू, शरबत, खीरा, खरबूज, तरबूज, छाता, जूते, चप्पल का दान करना अच्छा माना जाता है।
इस महीने जल को बर्बाद ना करें। इस महीने में मां लक्ष्मी की पूजा रूर करें।
विष्णु सहस्त्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें और तुलसी में जल जरूर अर्पित करें।
Complete list of fasts and festivals of vaishakh month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
Jul 11, 2026 | 12:22 PMThe Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Jul 11, 2026 | 12:18 PMहाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jul 11, 2026 | 12:13 PMMumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:08 PMकांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
Jul 11, 2026 | 12:05 PMRohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
Jul 11, 2026 | 11:57 AMबांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM














