-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Chhatia Bata Temple Indicates The Beginning Of A New Era With The End Of Kaliyug
भगवान जगन्नाथ का एक अनोखा मंदिर, कलयुग के अंत के साथ नए युग का देता है संकेत
- Written By: दीपिका पाल
ओडिशा के भुवनेश्वर से लगभग 70 किलोमीटर दूर जाजपुर जिले के एक छोटे से गाँव छतिया में एक अनोखा मंदिर है जिसे छतिया बट मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर जिस तरह से अलग है वहीं पर इससे जुड़ी कई मान्यताएं है।

छतिया बटा मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
ओडिशा के पुरी जिले में स्थित जगन्नाथ मंदिर जहां पर दुनिया में बेहद प्रसिद्ध है वहीं पर इन दिनों रथयात्रा का माहौल चल रहा है। रथयात्रा की शुरूआत 27 जून से हो गई है तो वहीं पर सात दिन गुंडिचा मंदिर में रहने के बाद भगवान अपने धाम वापस लौट जाएंगे। जिस तरह से जगन्नाथ मंदिर की ख्याति दुनियाभर में वैसे ही कुछ मंदिर ऐसे है जो भविष्य को लेकर संकेत दे जाते है। जैसा कि, बताया जाता है कलयुग के अंत के साथ भगवान विष्णु अपना 10वां अवतार कल्कि का लेने वाले है।
ओडिशा के भुवनेश्वर से लगभग 70 किलोमीटर दूर जाजपुर जिले के एक छोटे से गाँव छतिया में एक अनोखा मंदिर है जिसे छतिया बट मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर जिस तरह से अलग है वहीं पर इससे जुड़ी कई मान्यताएं है।
जानिए छतिया बट मंदिर के बारे में
आपको भगवान जगन्नाथ जी के इस खास मंदिर के बारे में बताते चलें कि, यह मंदिर वैष्णव परंपरा और भगवान जगन्नाथ से जुड़ा हुआ है। यहां पर मां काली, श्री गणेश, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियाँ विराजमान हैं। यहां पर इस छतिया बट मंदिर में, प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर से अलग मूर्तियों की स्थापना की व्यवस्था की गई है। इस छतिया बट मंदिर में सुभद्रा को सबसे अंत में रखा गया है, इसे एक नए युग की शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का क्या है रहस्य? जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में
आखिर जगन्नाथ पुरी में भक्तों को क्यों लगाया जाता है ‘दिव्य बेंत’? इसके पीछे छिपा है अनोखा रहस्य
मान्यताओं के अनुसार कलयुग में पुरी का श्री मंदिर जलमग्न हो जाएगा और भगवान जगन्नाथ पुरी के अपने मंदिर को छोड़ कर कल्कि अवतार के रूप में अपने भाई-बहन के साथ छतिया बट मंदिर में प्रकट होंगे। यह भी कहा जाता है कि यहीं से कलयुग का अंत होगा और सतयुग की शुरुआत होगी।
सीधे नहीं कर सकते भगवान दर्शन
आपको बताते चलें कि, जिस तरह से भक्त भगवान के दर्शन मूर्ति के सामने करते है और आशीर्वाद लेते है। वैसे ही यहां भगवान की प्रतिमाओं को आईने में देख कर उनके दर्शन करने की परंपरा है। यानि भक्त भगवान के सीधे दर्शन नहीं कर सकते। इस मंदिर की अनोखी परंपरा यह भी है कि,भगवान जगन्नाथ घोड़े पर सवार हैं और उनके हाथों में तलवार भी दिखाई देती है जो दिन पर दिन लंबी होती जा रही है। कहा जाता है कि तलवार की लंबाई 12 हाथ के बराबर हो जाएगी उस दिन कलयुग का अंत हो जाएगा। साथ ही भगवान कल्कि भी इस दौरान अवतार लेंगे।
ये भी पढ़ें- सावन में भूलकर भी न करें ये काम, महादेव शिव की कृपा से रह जाएंगे वंचित
निर्माण कार्य कभी बंद नहीं होता
यहां पर छतिया गांव को लेकर यह भी कहा गया है कि भविष्य में भगवान कल्कि छतिया गाँव में प्रकट होंगे, और यही वजह है कि छतिया का यह मंदिर इतना प्रसिद्ध और खास है। इस छतिया बट मंदिर में निर्माण चलता रहता है। माना जाता है कि मंदिर तब तक पूरा नहीं होगा जब तक भगवान कल्कि खुद उसमें विराजमान न हो जाएं। यही वजह है कि भक्त इस मंदिर में दिल खोलकर दान भी करते हैं।
Chhatia bata temple indicates the beginning of a new era with the end of kaliyug
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMपीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
Jul 01, 2026 | 08:55 PMइंदौर में लव जिहाद का भंडाफोड़, मुस्लिम युवक ने छिपाई पहचान खुद को बताया अश्विन शर्मा; हिंदू संगठन ने दबोचा
Jul 01, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














