- Hindi News »
- Religion »
- 100 Year Old Tradition Of Durga Puja In Jharkhands Gumla District
108 थाली में मां दुर्गा को चढ़ाया जाता है यहां भोग, 100 सालों से जीवित है दुर्गा पूजा की परंपरा
- Written By: दीपिका पाल
Gumla Durga Puja: झारखंड के गुमला जिले की परंपरा 100 साल पुरानी है। यहां पर दुर्गा पूजा के मौके पर श्री दुर्गाबाड़ी मंदिर में बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार सादगी से मां की पूजा की जाती है।

गुमला दुर्गा पूजा (सौ. सोशल मीडिया)
Durga Puja 2025: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा है। नवरात्रि के इस खास दौर में दुर्गा पूजा का भी खास महत्व होता है। दुर्गा पूजा को लेकर वैसे तो कई परंपराएं मानी जाती है लेकिन झारखंड के गुमला जिले की परंपरा 100 साल पुरानी है। यहां पर दुर्गा पूजा के मौके पर श्री दुर्गाबाड़ी मंदिर में बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार सादगी से मां की पूजा की जाती है।
इसके अलावा यहां पर दुर्गा पूजा के मौके पर विशेष तरह के भोग भी अर्पित किए जाते है। चलिए जानते है इस परंपरा के बारे में और कैसे इस परंपरा की शुरुआत हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा
Baglamukhi Maa: कौन हैं बगुलामुखी मां? बड़े से बड़ा संकट कर देंगी दूर, शत्रुओं का कर देंगी नाश!
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
जानिए कब से शुरु हुई परंपरा
झारखंड के गुमला जिले में यह परंपरा 1921 में शुरु हुई थी, जहां यह पूजा सबसे पहले जशपुर रोड के डेली मार्केट के समीप स्थित श्री दुर्गाबाड़ी मंदिर में की गई थी। इसके बाद ही श्री श्री सनातन दुर्गा पूजा कमेटी के बैनर तले छोटे से खपड़ैल मकान में इस पूजा की शुरुआत की गई थी। वहीं पर दुर्गाबाड़ी की यह पूजा आज भी ऐतिहासिक महत्व रखती है। यहां पर दुर्गाबाड़ी की परंपरा की बात की जाए तो, बंगाली रीति-रिवाज के साथ दुर्गा पूजा की जाती है।
मूर्ति निर्माण से लेकर साज-सज्जा, रंगाई-पुताई और ढाक बजाने तक की सभी प्रक्रियाएं बंगाल से आए कलाकारों द्वारा संपन्न की जाती हैं। इसके अलावा चौथी पीढ़ी द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति बनाने का काम किया जाता है। ढाक बजाने वाले भी बंगाल से आते हैं और वर्षों से यहां काम कर रह रहे है।
ये भी पढ़ें-नवरात्रि में इस दिन होगी ‘नवपत्रिका पूजा’, जानिए क्या होती है और कहां होती है यह पूजा
विशेष भोग औऱ सिंदूर खेला की परंपरा
यहां पर गुमला की दुर्गाबाड़ी में बंगाली रीति-रिवाज की पूजा के महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा को विशेष भोग चढ़ाया जाता है। यह भोग दरअसल 108 थालियों में चढ़ाया जाता है, जिसे पूरी शुद्धता और परंपरागत तरीके से तैयार किया जाता है। परंपरा के अनुसार, भोग तैयार करने का काम दीक्षित और उपवासी महिलाएं करती हैं, जो पूरे नवरात्र उपवास करती हैं. लकड़ी के चूल्हे पर पूरी, हलुआ, चावल, दाल, विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल, और मिठाई जैसे व्यंजन बनाकर मां को अर्पित किए जाते हैं। वहीं पर भोग के अलावा आरती भी की जाती है। दुर्गाबाड़ी में विजयदशमी के दिन एक और महत्वपूर्ण परंपरा निभाई जाती है जिसे सिंदूर खेला कहा जाता है. इस दिन महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर और मिठाई खिलाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। यह परंपरा 100 सालों से जीवित है जो जारी रहेगी।
100 year old tradition of durga puja in jharkhands gumla district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














