Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यदि आप भी मां दुर्गा की उपासना की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां जानिए शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से होगी।
Durga Puja Navratri Schedule 2026
मां दुर्गा (सौ.AI)
Published on
Updated on

Durga Puja Navratri Schedule 2026 : अभी गुप्त नवरात्रि चल रहा है। माता के भक्तों को अब शारदीय नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार है। शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण नवरात्रि है। इस दौरान दुर्गा पूजा और दशहरा भी मनाए जाते है। हिंदू पंचांग के अनुसार,इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और इसका समापन 20 अक्टूबर 2026 को होगा।

शारदीय नवरात्र का महत्व सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास है. ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में साधना, पूजा और भक्ति करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

आइए जानते हैं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है। तिथि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथियां

कब से कब तक शारदीय नवरात्रि 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 12 अक्टूबर 2026, सोमवार से शुरू हो रही है, जो 21 अक्टूबर को विजया दशमी के साथ समाप्l होगी। इस बार पूरे नौ दिनों की शारदीय नवरात्रि पड़ने वाली है।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना 2026

अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 रात 9.19 से शुरू होगी और अगले दिन 11 अक्टूबर 2026 को रात 9.30 पर इसका समापन होगा.

  • घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 06:19 - सुबह 10:12
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - सुबह 11:44 - दोपहर 12:31

किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा ?

मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं। ऐसे में वह किसी न किसी वाहन में सवार होकर आती है। ये वाहन नवरात्रि आरंभ होने वाले दिन के हिसाब से सुनिश्चित किया जाता है।

अगर साल 2026 की बात करें, तो शारदीय नवरात्रि का आरंभ रविवार के दिन से हो रहा है। ऐसे में वह इस साल हाथी में सवार होकर आने वाली है, जो अच्छी बारिश का संकेत माना जा रहा है।

ज्योतिषयों के अनुसार, रविवार एवं सोमवार को भगवती हाथी पर आती हैं, शनि और मंगलवार को घोड़े पर,बृहस्पति और शुक्रवार को डोला पर, बुधवार को नाव पर आती हैं। दुर्गा हाथी पर आगमन से अच्छी वर्षा होती है, घोड़े पर आगमन से राजाओं में युद्ध होता है। नाव पर आगमन से सब कार्यों में सिद्धि मिलती है और यदि डोले पर आगमन होता है तो उस वर्ष होती है।

ये साल 2026 शारदीय नवरात्रि तिथि की पूरी कैलेंडर

11 October (रविवार): प्रतिपदा – घटस्थापना और माँ शैलपुत्री पूजा

12 October (सोमवार): द्वितीया – माँ ब्रह्मचारिणी पूजा

13 October (मंगलवार): तृतीया – माँ चंद्रघंटा पूजा

14 October (बुधवार): चतुर्थी – माँ कुष्मांडा पूजा

15 October (गुरुवार): पंचमी – माँ स्कंदमाता पूजा

16 October (शुक्रवार): षष्ठी – माँ कात्यायनी पूजा

17 October (शनिवार): सप्तमी – माँ कालरात्रि पूजा

18 October (रविवार): अष्टमी – माँ महागौरी पूजा, कन्या पूजन

19 October (सोमवार): नवमी – माँ सिद्धिदात्री पूजा (दुर्गा नवमी)

20 October (मंगलवार): विजया दशमी (दशहरा)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com