

Masik Durgashtami Puja: मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाता हैं। धार्मिक ग्रथों में बताया गया है कि, इस दिन जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन के सभी कष्ट भी दूर होते हैं। आइए यहां जानते हैं मासिक दुर्गाोष्टमी पूजा मुहूर्त और मंत्र के बारे में।
पंचांग के अनुसार, इस बार अष्टमी तिथि 21 जुलाई को तड़के से ही प्रारंभ होकर समाप्त होगी । आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त या अपने अनुसार सुविधाजनक समय पर पूजा कर सकते हैं।
प्रातः काल (ब्रह्म मुहूर्त)- सुबह 04:00 बजे से 06:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- दिन में 11:47 बजे से 12:35 बजे तक
पूरे दिन सात्विक विचार रखें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
यदि पूरे दिन निर्जला व्रत रखना संभव न हो, तो आप केवल फलाहार, दूध और चाय का सेवन कर सकते हैं।
इस दिन लहसुन, प्याज और मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें।
अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दें। संभव हो तो कन्या पूजन भी करें।
हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इसी पावन तिथि पर आदिशक्ति मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ था। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन व्रत रखने, दान करने और माता की उपासना करने से साधक को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है इसके अलावा, यह व्रत पारिवारिक शांति, धन-धान्य और आरोग्य प्रदान करने वाला माना जाता है।