Sawan 2026: सावन में बेलपत्र न मिले तो घबराएं नहीं! शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 पत्ते, महादेव बरसाएंगे विशेष कृपा

Sawan 2026 Shiv Puja: सावन में भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व है। यदि बेलपत्र उपलब्ध न हो, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ अन्य पवित्र पत्ते भी शिवलिंग पर अर्पित किए जा सकते हैं।
Belpatra Na Mile To Kya Chadaye
इन 5 पत्तों से करें शिवलिंग की पूजा (सौ.AI)
Updated on

Belpatra Na Mile To Kya Chadaye: सावन का पावन महीना चल रहा है। यह माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सावन में श्रद्धा और सच्चे मन से शिवलिंग पर एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करता है, उस पर भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।

जैसा कि जानते है कि, बेलपत्र भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है यदि आपको बेलपत्र नहीं मिलता है तो आप इन 5 चीजों से पूजा करके भी महादेव की कृपा पा सकते हैं।

इन 5 पत्तों से करें शिवलिंग की पूजा

  • शमी के पत्ते

शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को बेलपत्र के अलावा, शमी के पत्ते बहुत ही प्रिय हैं। आमतौर पर शमी के पत्ते शनिदेव को ही चढ़ाए जाते हैं, लेकिन ये पत्ते शिवलिंग पर भी चढ़ा सकते हैं। रोज सुबह शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं और इसके बाद बिल्व के साथ ही शमी के पत्ते भी जरूर चढ़ाएं।

  • दूर्वा घास

भगवान गणेश को विशेष रूप से चढ़ाई जाने वाली दूर्वा शिवजी को भी चढ़ा सकते हैं। जो भक्त शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाता है, उसके सभी भय दूर हो सकते हैं।

  • धतूरे के पत्ते

शिवलिंग पर धतूरा को अधिकतर लोग चढ़ाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस पौधे के पत्ते भी पूजा में चढ़ाएं जा सकते हैं। ये पौधा जहरीला होता है, लेकिन इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। ये पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्त के सभी बुरे विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है।

ये भी पढ़ें- 

  • आंकड़े के पत्ते

शिव पूजा में आंकड़े के फूलों का विशेष महत्व है। इसके फूलों की माला शिवलिंग पर चढ़ाई जाती है। अगर आप चाहें तो इस पौधे की पत्तियां भी शिवजी को चढ़ा सकते हैं। इनके शुभ असर से हमारी सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

  • पीपल का पत्ता

पीपल की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इसके पत्ते शिवलिंग पर भी चढ़ा सकते हैं। पीपल के पत्तों पर श्रीराम का नाम लिखकर हनुमानजी को और शिवजी को, दोनों को चढ़ा सकते हैं। इस उपाय ग्रहों के सभी दोष दूर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com