-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rakul Preet Singh Surpanakha Role Ramayana Movie Reason
Ramayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
- Written By: अपूर्वा नायक
Ramayana Movie: रामायण फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह ने एक फैन के ओपन लेटर का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने यह भूमिका उसकी जटिलता और अलग सोच पेश करने के लिए चुनी है।

रकुल प्रीत सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)
Rakul Preet Singh Surpanakha Role: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से ही ये फिल्म की कास्ट को लेकर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस ट्रेलर में दिखाए जाने वाले एक और किरदार को लेकर लोगों के रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहे हैं और वो किरदार है शूर्पणखा का किरदार।
रकुल प्रीत बनी शूर्पणखा
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस रामायण फिल्म में शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। रकुल की एक झलक ने ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
डीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग
The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
नई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
Thank you for this beautiful letter. ❤️
What made me say yes to Surpanakha was exactly what you mentioned – her complexity. History often remembers her for one moment, but there is so much more to her story. As an actor, roles that challenge perception are the most exciting. I… https://t.co/1wFWmfwNNd — Rakul Singh (@Rakulpreet) August 3, 2026
फैन के ओपन लेटर का दिया जवाब
हाल ही में एक फैन ने रकुल प्रीत सिंह के नाम एक ओपन लेटर लिखा। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देने के साथ यह सवाल भी पूछा कि उन्होंने शूर्पणखा जैसे अक्सर गलत समझे जाने वाले किरदार को निभाने का फैसला क्यों किया। ये लैटर रकुल तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर साझा करते हुए अपना रिएक्शन शेयर किया है।
किरदार की जटिलता ने किया आकर्षित
रकुल प्रीत सिंह ने अपने जवाब में लिखा कि यही वजह थी जिसने उन्हें शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुसार, इतिहास में इस पात्र को अक्सर सिर्फ एक घटना के आधार पर याद किया जाता है, जबकि उसकी कहानी इससे कहीं अधिक व्यापक और जटिल है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में ऐसे किरदार उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं, जो लोगों की स्थापित सोच को चुनौती देते हैं।
दर्शकों से की खुले मन से फिल्म देखने की अपील
अभिनेत्री ने उम्मीद जताई कि जब रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब दर्शक शूर्पणखा के किरदार को खुले मन से देखेंगे और उसके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को समझने की कोशिश करेंगे। उनका मानना है कि ऐसे किरदार कहानी में गहराई जोड़ते हैं और दर्शकों को नए नजरिए से सोचने का अवसर देते हैं।
ये भी पढ़ें:- The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
दिवाली पर रिलीज होगी रामायण
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज की जाएगी। पहला भाग इस साल दिवाली के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, यश और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
Rakul preet singh surpanakha role ramayana movie reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ramayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
Aug 03, 2026 | 07:38 PMAyodhya News: 8 अगस्त से अयोध्या में लागू होगा भारी वाहनों का डायवर्जन, जानिए किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
Aug 03, 2026 | 07:36 PMमॉकड्रिल के दौरान नदी में गिरे ASI, रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने तुरंत बचाई जान, वीडियो वायरल
Aug 03, 2026 | 07:25 PMअहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 07:17 PMफीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Aug 03, 2026 | 07:12 PMभाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
Aug 03, 2026 | 07:12 PMदतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM














