-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Ayodhya Sawan Kanwar Yatra Traffic Diversion Route Plan 2026
Ayodhya News: 8 अगस्त से अयोध्या में लागू होगा भारी वाहनों का डायवर्जन, जानिए किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Ayodhya Traffic Diversion: कांवड़ यात्रा को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने यातायात का नया डायवर्जन प्लान जारी किया है। 8 अगस्त से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यात्रा से पहले चेक करें सही रास्ते-

अयोध्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ayodhya kanwar Yatra Traffic Diversion: अयोध्या में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह डायवर्जन 8 अगस्त 2026 से शुरू होकर अलग-अलग तिथियों पर चरणबद्ध तरीके से लागू रहेगा। इसमें मालवाहक भारी वाहनों, ट्रकों, डीसीएम और ट्रैक्टरों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि, इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस नियम से छूट दी गई है।
जानिए किस तिथि को किस समय लागू रहेगा डायवर्जन
द्वितीय सोमवार व सावन शिवरात्रि: 10 और 11 अगस्त के अवसर पर डायवर्जन 8 अगस्त (शनिवार) सुबह 8:00 बजे से 12 अगस्त (बुधवार) सुबह 8:00 बजे तक लागू रहेगा।
मणिपर्वत मेला व तृतीया सोमवारी: 15 अगस्त को मणिपर्वत मेला और 17 अगस्त को तीसरे सोमवार व नागपंचमी के लिए डायवर्जन 14 अगस्त (शुक्रवार) सुबह 8:00 बजे से 17 अगस्त (सोमवार) रात 11:00 बजे तक रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सुबह छूट गई सावन सोमवार की पूजा? घबराएं नहीं, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा पूरा फल
प्रशासन को किस बड़े हादसे का इंतजार? कामठी रोड पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और खुलेआम शराबखोरी से दहशत
गुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर: 19 अगस्त से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी देवगुरु की असीम कृपा
देशभर में गूंजा हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO
चतुर्थ सोमवार: 24 अगस्त को चौथे सोमवार के अवसर पर डायवर्जन 23 अगस्त (रविवार) सुबह 8:00 बजे से 24 अगस्त (सोमवार) रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
सावन पूर्णिमा व मेला समापन: 28 अगस्त को पूर्णिमा स्नान पर डायवर्जन 27 अगस्त (बृहस्पतिवार) सुबह 8:00 बजे से 28 अगस्त (शुक्रवार) रात 11:00 बजे तक रहेगा।
पूर्वी यूपी और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले रास्ते
सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। वहीं रायबरेली से आने वाली गाड़ियों को हलियापुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरफ मोड़ा जाएगा।
आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाली गाड़ियों को गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। इसके अलावा बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट और हैदरगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गोरखपुर, बस्ती और गोंडा से आने वाली गाड़ियों का रूट
गोरखपुर से आने वाले वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती से आने वाली गाड़ियों को कलवारी, टांडा, अकबरपुर और दोस्तपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा।
बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज (गोंडा) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोंडा और नवाबगंज की तरफ से आने वाली गाड़ियों को लकड़मंडी से लोलपुर होते हुए बस्ती की ओर भेजा जाएगा।
लखनऊ, कानपुर और बहराइच रूट के लिए नया रास्ता
बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाली गाड़ियों को टिकोरा मोड़, चहलरी घाट रोड से सिधौली (सीतापुर-लखनऊ मार्ग) पर मोड़ा जाएगा। इसके लिए बहराइच और सीतापुर पुलिस से समन्वय बनाया गया है।
कानपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों को उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज और चांद सराय से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर गोरखपुर की तरफ भेजा जाएगा। लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाली गाड़ियाँ मोहान, जुनाबगंज, मोहनलालगंज होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से निकलेंगी। सीतापुर और शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को दुबग्गा, आलमबाग, शहीद पथ और अहिमामऊ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।
Ayodhya sawan kanwar yatra traffic diversion route plan 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ayodhya News: 8 अगस्त से अयोध्या में लागू होगा भारी वाहनों का डायवर्जन, जानिए किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
Aug 03, 2026 | 07:36 PMमॉकड्रिल के दौरान नदी में गिरे ASI, रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने तुरंत बचाई जान, वीडियो वायरल
Aug 03, 2026 | 07:25 PMअहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 07:17 PMफीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Aug 03, 2026 | 07:12 PMभाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
Aug 03, 2026 | 07:12 PMदतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PMडीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग
Aug 03, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM














