-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Supreme Court Expressed Concern Over Student Suicide In Kota Reprimanded Rajasthan
राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, पूछा- कोटा में ही बच्चे क्यों कर रहे हैं सुसाइड
- Written By: अक्षय साहू
कोटा में लगातार छात्रों की आत्महत्याओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि बच्चे कोटा में ही क्यों आत्महत्या कर रहे हैं?

छात्रों के सुसाइड पर SC ने जताई चिंता
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा में लगातार छात्रों की आत्महत्याओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार को फटकार लगाते हुए कई गंभीर सवाल पूछे। कोर्ट ने सवाल किया कि, कोटा में ही बच्चे आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? और सरकार इस समस्या से निपटने के लिए क्या कर रही है?
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर जस्टिस जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ सुनवाई कर रही है। इस दौरान पीठ ने राजस्थान सरकार के वकील से पूछा कि आप एक राज्य के तौर पर क्या कर रहे हैं? बच्चे आत्महत्या क्यों कर रहे हैं और सिर्फ कोटा में ही क्यों आत्महत्या कर रहे हैं? क्या एक राज्य के रूप में आपने इसके बारे में नहीं सोचा?
एसआईटी कर रही है जांच
सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख पर राजस्थान सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि आत्महत्याओं के मामलों की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था और कोटा मामले में जांच अभी जारी है। पीठ ने कोटा आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज न किए जाने पर नाराजगी जताई।
सम्बंधित ख़बरें
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा: याचिकाकर्ता ने जजों को दी गालियां, फेंके कागजात
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
जस्टिस पारदीवाला और न्यायमूर्ति महादेवन की पीठ ने राज्य के वकील से पूछा कि कोटा में अब तक कितने युवा छात्रों की मौत हुई है। इसके जवाब में वकील ने कोर्ट को बताया कि 14 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद अदालत ने पूछा कि ये छात्र क्यों मर रहे हैं? राजस्थान सरकार कोर्ट के फैसले की अवमानना कर रही है? पीठ ने वकील से पूछा कि राज्य सरकार ने मामले में एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की? वकील ने इसके जवाब में बताया कि जिस मामले की पीठ सुनवाई कर रहीहै, उसमें छात्रा संस्थान के आवास में नहीं रह रही थी, जिसे उसने नवंबर 2024 में छोड़ दिया था, और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।
कोर्ट ने पूछे कई सवाल
पीठ राज्य के वकील के जवाब से संतुष्ट नहीं नजर आई। इसके बाद पीठ ने आईआईटी खड़गपुर के छात्र की मौत के संबंध में 8 मई को दर्ज की गई एफआईआर दर्ज करने में चार दिन की देरी पर सवाल उठाया। कोर्ट ने संबंधित पुलिस अधिकारी से सवाल किया कि हादसे के बाद एफआईआर लिखने में विभाग को चार दिन कैसे लग गया।
Supreme court expressed concern over student suicide in kota reprimanded rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














