- Hindi News »
- Rajasthan »
- Heat Wave Continues In Rajasthan Alert For Next 3 4 Days Also Possibility Of Rain And Thunderstorm
राजस्थान में गर्मी का कहर जारी, अगले 3-4 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट; इन इलाकों में बारिश और आंधी की भी संभावना
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, लेकिन कुछ इलाकों में आंधी और बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बीच, देशभर में समय से पहले मानसून आने की संभावना जताई जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
जयपुर : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार कम हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। खासकर श्रीगंगानगर में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा है।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के इलाकों जैसे श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर और शेखावाटी में लू की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। हालांकि, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।
जोधपुर और बीकानेर में आंधी और बारिश का अनुमान
पश्चिमी राजस्थान, विशेष रूप से जोधपुर और बीकानेर में 23 और 24 मई को तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेताया है कि इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
भारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
न शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
इस बीच, देशभर में समय से पहले मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। अगले 2-3 दिनों में मानसून केरल तट पर दस्तक दे सकता है और धीरे-धीरे दक्षिण और पूर्वी भारत को कवर करेगा। राजस्थान में मानसून के आगमन की संभावित तारीख को लेकर सर्वे किया जा रहा है।
गर्मी से झुलसा राजस्थान तापमान 47 डिग्री तक पहुंचा
बीते दिन मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में भीषण गर्मी और गर्म रातों का असर देखा गया। वहीं, कोटा और उदयपुर संभाग में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली।
IMD ने बताया, कि बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां लू और गर्म रातों की स्थिति बनी रही। वहीं, कोटा और उदयपुर में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बारिश के कारण कुछ राहत देखने को मिली।
धूप से बचें, हाइड्रेटेड रहें
अगले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में 22 और 23 मई को दोपहर बाद धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण राजस्थान के जिलों में अगले 4-5 दिनों तक तेज हवाएं और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम केंद्र जयपुर ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप से बचने, खूब पानी पीने और बाहर की ढीली चीजों को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है।
Heat wave continues in rajasthan alert for next 3 4 days also possibility of rain and thunderstorm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
May 27, 2026 | 07:34 AMSupreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
May 27, 2026 | 07:34 AMमध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
May 27, 2026 | 07:31 AMअसम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
May 27, 2026 | 07:29 AMनवभारत संपादकीय: डॉलर के आगे कमजोर रुपया, महंगाई और आयात पर बढ़ा दबाव; विदेश यात्रा भी महंगी
May 27, 2026 | 07:29 AMबकरीद पर मौलाना रजवी की बड़ी अपील: सिर्फ जायज मवेशियों की दें कुर्बानी, गाय की आस्था का करें सम्मान
May 27, 2026 | 07:25 AMनवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
May 27, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














