- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Unique Wedding 95 Year Groom 90 Bride Livein Marriage Galandar Dungarpur
95 साल का दूल्हा, 90 की दुल्हन: 70 साल लिव-इन के बाद बेटे-बेटियों ने करवाई शादी, पूरे गांव में जश्न का माहौल
राजस्थान में नाता प्रथा के जोड़े अब फेरे लेकर विवाह कर रहे हैं। गलंदर गांव में 95 वर्षीय रामा ने 70 साल साथ रहीं जीवली देवी से रीति-रिवाज से शादी की, उनकी शादी में परिवार भी शामिल रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा

95 वर्षीय बुजुर्ग ने 90 साल की अपनी जीवन संगिनी के साथ सात फेरे लिए (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: डूंगरपुर के एक छोटे से गांव में उस वक्त अनोखा दृश्य देखने को मिला जब 95 वर्षीय बुजुर्ग ने 90 साल की अपनी जीवन संगिनी के साथ सात फेरे लिए। ये दोनों पिछले 70 साल से नाता परंपरा के तहत एक साथ रह रहे थे और अब उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने औपचारिक विवाह का निर्णय लिया। इस शादी को लेकर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके बच्चों और पोते-पोतियों ने डीजे और बिनौली के साथ विवाह समारोह का आयोजन किया, जिसे देखकर गांववालों की आंखें भी खुशी से नम हो गईं।
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में 95 साल के बुजुर्ग और 90 साल की महिला ने 70 साल से साथ में रहने के बाद पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। दोनों आदिवासी समाज की नाता प्रथा के तहत वर्षों से एक साथ रह रहे थे। इस अनूठे विवाह का आयोजन उनके बच्चों ने धूमधाम से किया, जिसमें गांव भर के लोग शामिल हुए। दूल्हे की बिनौली निकाली गई, डीजे बजा और रिश्तेदारों ने विवाह समारोह को यादगार बना दिया।
इस जोड़े के छह संतानें हैं जिनमें से चार सरकारी सेवा में हैं। अब जब दंपती ने शादी की इच्छा जताई, तो बच्चों ने पूरे गांव को आमंत्रित कर उनके रिश्ते को सामाजिक मान्यता दी। विवाह की इस पहल के पीछे समाज में अधिकारों की चाह भी जुड़ी है। नाता में रहने वाली महिलाओं को कई सामाजिक रस्मों में भाग लेने की अनुमति नहीं होती, ऐसे में अब कई जोड़े अपने रिश्ते को विवाह में बदल रहे हैं ताकि उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक स्थान मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
जयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
सामाजिक बदलाव की दिशा में मजबूत कदम
आदिवासी समाज में नाता प्रथा वर्षों से चली आ रही है, जहां बिना शादी के जोड़े एक साथ रहते हैं। इससे उनके बच्चों को कानूनी अधिकार तो मिलते हैं लेकिन सामाजिक आयोजन और रस्मों में सीमाएं आ जाती हैं। ऐसे में यह विवाह समाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बन गया है।
राजस्थान में फिर गरजा गुर्जर आंदोलन: पीलूपुरा महापंचायत से तय होगी अब आगे की राह
गांव ने भी मनाया खास जश्न
गांववालों के लिए यह विवाह किसी उत्सव से कम नहीं था। बुजुर्ग जोड़े की बिनौली निकाली गई, नाच-गाना हुआ और चार पीढ़ियों ने साथ मिलकर इस शादी को यादगार बना दिया। गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे प्रेम और परंपरा की मिसाल मान रहे हैं।
Rajasthan unique wedding 95 year groom 90 bride livein marriage galandar dungarpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
May 25, 2026 | 05:31 PMजवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को दी 27 मई तक की मोहलत; अग्रिम जमानत निरस्त करने का है मामला
May 25, 2026 | 05:31 PMPM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
May 25, 2026 | 05:31 PMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:08 AMहरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया
May 25, 2026 | 05:21 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह के बयानों का किया जा रहा क्रॉस वेरिफिकेशन; गिरिबाला सिंह से भी की गई पूछताछ
May 25, 2026 | 05:12 PMनीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
May 25, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM













