-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan News Now Rajasthan Day Celebrated On Hindi Nav Varsh Day Not On March 30 Government Made Big Change
Rajasthan News: अब 30 मार्च को नहीं, इस दिन मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, सरकार ने किया बड़ा बदलाव
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan Budget Session: राजस्थान दिवस अब 30 मार्च नहीं, बल्कि हिंदू नव संवत्सर पर मनाया जाएगा, सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान, सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की बताई वजह।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (सोर्स -सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान सरकार ने राज्य के सबसे महत्वपूर्ण दिन “राजस्थान दिवस” को मनाने की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। अब यह 30 मार्च को नहीं, बल्कि हिंदू नव संवत्सर के पहले दिन यानी चैत्र प्रतिपदा को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस फैसले की घोषणा बजट सत्र के दौरान की। इस बदलाव का मकसद सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देना बताया जा रहा है। राजस्थान दिवस में बदलाव से राजनीतिक चर्चाओं में इसके कई तरह के मायने निकाले जा रहे है, अब आगे से राज्य का दिवस हिन्दु नववर्ष के दिन से मनाया जाएगा।
साथ ही बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने रोजगार, शिक्षा, सड़क, पेयजल और कृषि से जुड़े कई बड़े ऐलान किए, जिनमें 26,000 सरकारी नौकरियों की घोषणा सबसे अहम रही। इसके अलावा, बेरोजगारी भत्ता हटाकर “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” लागू करने का फैसला भी किया गया, जिसमें युवाओं को हर महीने 6,000 रुपये दिए जाएंगे।
बजट में किए गए बड़े ऐलान
सरकारी नौकरियों की सौगात
राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी राहत देते हुए 26,000 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें शामिल हैं:
– 10,000 स्कूल शिक्षकों की भर्ती
– 10,000 पुलिस कांस्टेबल पद
– 4,750 पटवारी भर्ती
– 1,750 वन विभाग में भर्तियां
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने भरा नामांकन, भाजपा ने दो सीटों पर जीत का किया दावा
जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, तनाव के बीच अतिक्रमण पर एक्शन शुरू; 3,000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात
राजस्थान के भिवाड़ी में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर धमाके के बाद दो फैक्ट्रियां राख; 5 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे
बेरोजगारी भत्ते की जगह इंटर्नशिप योजना
सरकार ने बेरोजगारी भत्ता खत्म कर “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे रोजगार की तैयारी कर सकें।
राजस्थान की अन्य जरूरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
राज्य सरकार ने विकास कार्यों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए:
सड़क निर्माण: हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।
शिक्षा: 50 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे और 100 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
पर्यटन और पर्यावरण: भरतपुर में नया बायोलॉजिकल पार्क और राजसमंद में भेड़ व ऊंट पालकों के बच्चों के लिए आवासीय स्कूल खोला जाएगा।
पेयजल सुविधा:1,500 की जगह अब 2,500 हैंडपंप लगाए जाएंगे।
राजस्थान सरकार के इस बजट को कुछ लोगों ने विकासोन्मुखी बताया, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। हालांकि, सरकार ने यह संकेत दिया है कि भविष्य में और योजनाएं लाई जा सकती हैं।
Rajasthan news now rajasthan day celebrated on hindi nav varsh day not on march 30 government made big change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














