- Hindi News »
- Rajasthan »
- Jaipur Ring Road Accident Family Returning From Haridwar 7 Dead In Car Crash
हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के 7 लोग काल के गाल में समाए, जयपुर में दर्दनाक हादसा
Jaipur Accident: जयपुर के रिंग रोड पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पर एक बेकाबू कार 16 फीट नीचे अंडरपास में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 2 मासूम भी है।
- Written By: सौरभ शर्मा

जयपुर में शनिवार देर रात रिंग रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)
Jaipur Road Accident: जयपुर में शनिवार देर रात रिंग रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक ही परिवार की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और 16 फीट नीचे पानी से भरे अंडरपास में जा गिरी। इस हृदयविदारक घटना में दो मासूम बच्चों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका तक नहीं मिला और पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।
यह दर्दनाक हादसा शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में प्रहलादपुरा के पास हुआ। शनिवार देर रात हुई इस घटना का पता रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे चला, जब कुछ स्थानीय लोगों की नजर अंडरपास के पानी में डूबी हुई कार पर पड़ी। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से जब कार को बाहर निकाला गया, तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।
एक साथ उठीं सात अर्थियां
पुलिस जांच में मृतकों की पहचान वाटिका, सांगानेर के रहने वाले रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु और उनके 14 महीने के बेटे रुद्र के रूप में हुई है। इनके अलावा कार में अजमेर के केकड़ी निवासी उनके साढू कालूराम, कालूराम की पत्नी सीमा, उनका बेटा रोहित और 3 साल का पोता गजराज भी सवार थे। जानकारी के अनुसार, कालूराम के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद दोनों परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे और घर लौटते समय यह हादसा हो गया। एक साथ एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है।
सम्बंधित ख़बरें
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
राजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा! बस और कार में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
यह भी पढ़ें: ECI ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाला! EX CEC कुरैशी की आयोग को चेतावनी; आरोपों को हल्के में न लें
रात के अंधेरे में हुआ हादसा
शिवदासपुरा थाना एसएचओ सुरेंद्र सैनी के अनुसार, यह हादसा देर रात हुआ, लेकिन अंधेरा और सुनसान इलाका होने के कारण किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रात भर कार पानी में डूबी रही। जब दोपहर में लोगों ने उसे देखा तब जाकर बचाव कार्य शुरू हो सका। पुलिस ने सभी सात शवों को कार से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मृतकों के अन्य परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर को उजागर किया है।
Jaipur ring road accident family returning from haridwar 7 dead in car crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














