- Hindi News »
- Viral »
- Cobra Snake Was Found In Bathroom Of Hospital In Kota
सन्न कर देने वाला VIDEO; कमोड से निकला किंग कोबरा; बाथरूम गए शख्स की बाल-बाल बची जान!
Viral News: राजस्थान के कोटा जिले में अस्पताल के बाथरूम में कोबरा सांप घुस गया। जब डॉक्टर ने बाथरूम में सांप देखा तो घबराकर कमरे की तरफ भागे। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: Saurabh Pal

बाथरूम में निकला कोबरा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नयापुरा स्थिति एमबीएस और जेके लोन अस्पताल परिसर के रिजिडेंट डॉक्टर हॉस्टल में कोबरा सांप निकल आया। इस खबर से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कोबरा टॉयलेट की पाइप के सहारे बाथरूम में घुस एंट्री कर गया। उसके बाद वह कमोड के अंदर छिप कर बैठ गया था।
हालांकि डॉक्टरों की नजर कमोड के अंदर छिपे कोबरा सांप पर पड़ गई। हॉस्टल के बाथरूम में जहरीले सांप की खबर सभी डर गए। इसके बाद स्नेक केचर को बुलाया गया। बड़ी मशक्कत के बाद सांप को स्नेक केचर ने रेस्क्यू किया।
बाथरूम में घुसा कोबरा घबराए डॉक्टर
रेजिडेंट डॉक्टर मुदित शर्मा ने बताया कि वह बाथरूम में गए तो वहां कोबरा फन फालकर बैठा था। वे कमोड में सांप को देखते ही घबराकर बाहर निकले तो सांप भी उनके पीछे-पीछे कमरे में आ गया और अंदर जाकर बैठक गया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में तैनात अन्य डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी मदद के लिए आ गए। सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन हर कोशिश फेल हो गई। सांप अपनी जगह से टस से मस नहीं हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
सड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Bhopal स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 5 सेकंड में 5 बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक-VIDEO
‘रामायण’ टीजर में रणबीर कपूर को दादी ने बताया “आलिया का पति”, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
कोटा : रेजिडेंट डॉक्टर्स होस्टल के बाथरूम में बैठे कोबरा ने मचाई दहशत, स्नेक केचर ने किया रेस्क्यू#video | #rajasthan | #kota pic.twitter.com/jJawzF7fCi — Khushbu_journo (@Khushi75758998) September 15, 2025
ऐसे पकड़ा गया सांप
डॉक्टर शर्मा ने बताया कि इसके बाद सांप पकड़ने वाले गोविंद शर्मा को बुलाया गया। करीब आधे घंडे की मशक्कत के बाद गोविंद शर्मा ने सावधानी पूर्व सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से जंगल में रिलीज कर दिया। घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही डॉक्टरों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि कोबरा भारत में पाए जाने वाले सबसे अधिक जहरीले सांपों की श्रेणी में आता है। अक्सर बारिश के सीजन में कोबरा सांप सुरक्षित स्थान ढूढ़ते हैं। ऐसे में जंगल-झाड़ी या घास-फूस घर के आस-पास है तो अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सांप-जंगल झाड़ियों को ही अपना निवास स्थान बनाते हैं।
Cobra snake was found in bathroom of hospital in kota
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














