-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Banswara School Van Truck Accident Thikariya Children Injured
राजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
- Written By: अनन्या तिवारी
School Van Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा हादसा सामने आया है। स्कूल वैन और खड़े ट्रक की टक्कर में मासूम बच्चों की मौत हो गई, 6 बच्चे गंभीर है। ठीकरिया क्षेत्र में मचा चीख-पुकार।

राजस्थान के बांसवाड़ा में वैन का सड़क हादसे (सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajasthan School Student Death In Banswara Van Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बुधवार की सुबह खुशियों के बजाय मातम लेकर आई। शहर के ठीकरिया इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की वैन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना ने एक मासूम की जान ले ली और कई बच्चें गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
ऐसे हुआ यह दर्दनाक हादसा
बुधवार सुबह जब बच्चे हर रोज की तरह अपने सपनों के बस्ते कंधे पर लादकर स्कूल के लिए निकले थे तब किसी को अंदाजा नहीं था कि मौत रास्ते में खड़ी है। सेंट पॉल स्कूल की वैन जानामेड़ी, बाहुबली कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर बढ़ रही थी। ठीकरिया क्षेत्र में अचानक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
‘देवदूत’ बनकर आए ग्रामीण
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए सक्रियता दिखाई। बच्चों की चीखें सुनकर लोग वैन की ओर दौड़े और क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता और राजा तालाब थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए मासूमों को बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
आसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई
World Ranger Day 2026: भारत के 10 सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क, जहां हर कदम पर दिखेगा प्रकृति का अद्भुत नजारा
राजस्थान में 31 जुलाई से 12 दिवसीय रोजगार भर्ती शिविर शुरू: सुरक्षा जवानों सहित कई पदों पर नौकरी का मौका
राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
डॉक्टर के बेटे की मौत
इस भयावह हादसे में हाउसिंग बोर्ड निवासी डॉक्टर राजेंद्र बसानिया के पुत्र हयन बसानिया की मौके पर ही मौत हो गई। बेहद दुखद बात यह है कि डॉक्टर बसानिया का एक और बच्चा भी इस हादसे में घायल हुआ है। जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची, अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। हर तरफ माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम हयन की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
कई बच्चों की हालत गंभीर
राजस्थान के बांसवाड़ा जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक घायल बच्चों से काफी छात्रों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। घायलों में हाउसिंग बोर्ड के ही रहने वाले रुद्र पुत्र रंजन नेमा की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें असम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा और सड़कों पर खड़े अनियंत्रित ट्रकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वैन की रफ्तार और ट्रक का गलत तरीके से खड़ा होना इस बड़े हादसे का कारण बना। राजस्थान प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुट गया है कि आखिर लापरवाही कहां हुई।
Rajasthan banswara school van truck accident thikariya children injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
Aug 07, 2026 | 05:11 PMSawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
Aug 07, 2026 | 05:10 PMरोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
Aug 07, 2026 | 05:08 PM‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Aug 07, 2026 | 04:50 PMघरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 04:49 PMसुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
Aug 07, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














