-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Attempt Conversion Sermon Converting Christianity Crowded Gathering Police Raids 4 Detained Sirohi Change Relegion
Rajasthan में धर्मांतरण की कोशिश, भरी सभा में ईसाई बनने पर प्रवचन, पुलिस ने की छापेमारी 4 हिरासत में
- Written By: सौरभ शर्मा
Sirohi: सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभा को रोका और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र में एक प्रवचन सभा के दौरान धर्मांतरण का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल को सूचना मिली थी कि एक सभा में आदिवासी समुदाय के लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस को मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री मिली है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा होकर हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग करने लगे।
प्रवचन सभा में 100 से ज्यादा आदिवासी मौजूद
रेवदर के करोटी गांव में गुरुवार रात एक खेत में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणछोड़ पुरोहित के अनुसार, यह कार्यक्रम अनवर नागौरी के खेत में रखा गया था, जहां 100-120 आदिवासी महिला-पुरुषों को बुलाया गया था। आरोप है कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभा को रोका और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
धार्मिक पुस्तकें और भ्रामक जानकारी देने के आरोप
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए चारों आरोपी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। इनमें गजेंद्र खराड़ी (निचली सिगरी), ललित (करेल, उदयपुर), लंकेश और भारमाराम (झामर, आबूरोड) शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग हिंदू धर्म के खिलाफ भ्रामक जानकारी दे रहे थे और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से ईसाई धर्म की धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण पर अभी अंतिम निर्णय नहीं
राजस्थान की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस थाने के बाहर जमा हुए ग्रामीण, रिहाई की मांग
इस कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। रात में ही बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग करने लगे। उनका कहना था कि वे इन प्रवचनकर्ताओं को अपना मार्गदर्शक मानते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से कहा, “अगर इन्हें नहीं छोड़ा गया तो हम खाना नहीं खाएंगे। हमारे लिए ईश्वर दो ही हैं—एक ऊपर वाला और दूसरे वे, जिन्हें आपने थाने में बंद कर रखा है।” पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच जारी है।
Rajasthan attempt conversion sermon converting christianity crowded gathering police raids 4 detained sirohi change relegion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Jul 15, 2026 | 03:18 PMकशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
Jul 15, 2026 | 03:16 PMBMC का बड़ा फैसला: धारावी रीडेवलपमेंट के लिए अदाणी-सरकार की SPV को मिलेगी मुलुंड की 15 एकड़ जमीन
Jul 15, 2026 | 03:12 PMइंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
Jul 15, 2026 | 03:06 PMGadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
Jul 15, 2026 | 03:05 PMMonsoon Snack Idea: बारिश के मौसम में मिनटों में बनाएं एयर फ्रायर में तैयार होने वाले ये 6 टेस्टी स्नैक्स
Jul 15, 2026 | 03:03 PMमुंबई में मानसून के साथ डेंगू-मलेरिया का डबल अटैक; BMC ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, डेंगू के बढ़े 204 मरीज
Jul 15, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














