-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Monsoon Will Remain Active In Rajasthan Till 31st July
राजस्थान में अगले 31 जुलाई तक मॉनसून रहेगा सक्रिय, कई इलाकों में जमकर बरसेंगे मेघ
- Written By: रीना पंवार
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी व बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून 'ट्रफ लाइन' अपने सामान्य अवस्था में है। इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी एक सप्ताह तक मॉनसून सक्रिय रहेगा।

(सौजन्य एएनआई)
जयपुर : मानसून की सक्रियता से राजस्थान में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। यहां बीते चौबीस घंटे में बांसवाड़ा, बूंदी, भरतपुर जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में भी राज्य में मॉनसून सक्रीय रहेगा और इस दौरान यहां के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी। भारी बारिश से राज्य में जन-जीवन प्रभावित हो रहा है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार यहां लगातार 24 घंटे हुई बारिश शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई। इन 24 घंटों में राज्य के करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भरतपुर व नागौर जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। वहीं, बांसवाड़ा, बूंदी और भरतपुर जिले के कई इलाकों में अति भारी वर्षा दर्ज की गयी है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के केसरपुरा में दर्ज की गई। यहां 157 मिलीमीटर बारिश हुई।
पूर्वी राजस्थान में मॉनसून रहेगा सक्रिय
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी व बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून ‘ट्रफ लाइन’ अपने सामान्य अवस्था में है। उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी एक सप्ताह तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
पश्चिमी राजस्थान में होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र के मुताबिक इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के भी कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अनेक स्थानों पर 29 से 31 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Monsoon will remain active in rajasthan till 31st july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Jul 28, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














