Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Forecast: मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जानें यूपी, बिहार, दिल्ली समेत आपके राज्य का मौसम अपडेट।
IMD Rain Alert: Risk of heavy rainfall in 17 states; warning of torrential rain in several areas, including UP and Bihar.
बारिश के चलते परेशान होते लोग (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Weather Update: पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। वहीं पर किसानों को फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

आंधी, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

खासतौर पर 18 और 19 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। आपको बता दें कि इसके अलावा कई राज्यों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

जिससे वहां मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है,जैसे कि जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, भरतपुर, टोंक और आसपास के कई जिलों में 18 से 23 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20 से 23 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जानें दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि दोपहर के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ 19 और 20 जुलाई को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार में बारिश का सिलसिला जारी

बिहार में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा और राज्य के कई अन्य जिलों में 18 से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है। बता दें कि कुछ जगहों पर 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि कई इलाकों में 21 से 23 जुलाई के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, बहराइच, मिर्जापुर और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इतना ही नही कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com