-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Jaipur Jda Bulldozer Action Jagatpura Encroachment Removed Internet Restored
जयपुर में मस्जिद-मजार समेत पांच धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, 19 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Jaipur Internet Shutdown: जयपुर के जगतपुरा में JDA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 धार्मिक स्थलों सहित 125 अवैध निर्माणों को ढहाया। सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गई इंटरनेट सेवा 19 घंटे बाद बहाल हुई।

जयपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर(Image- IANS)
Jaipur Bulldozer Action: राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया। यह अभियान नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के मकसद से चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 5 धार्मिक स्थलों सहित 125 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया गया। रविवार रात करीब 12 बजे से बंद इंटरनेट सेवा को सोमवार शाम 7 बजे बहाल कर दिया गया।
प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे। पूरे अभियान के दौरान करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे। कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। इतना ही नहीं, नंदपुरी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया गया। पुलिस ने छतों पर मौजूद लोगों से माइक के जरिए नीचे उतरने की अपील की और फोटो या वीडियो नहीं बनाने का अनुरोध भी किया।
शाम 7 बजे हुई इंटरनेट सेवा बहाल
इस कार्रवाई को देखते हुए जयपुर के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं। जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार के आदेश पर रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक 2G, 3G, 4G और 5G इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने का फैसला लिया गया था। हालांकि, हालात सामान्य होने के बाद सोमवार शाम करीब 7 बजे इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं। इस दौरान कुछ टेलिकॉम कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं ही बहाल हो सकीं।
सम्बंधित ख़बरें
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jaipur, Rajasthan: (Update) JDA launches anti-encroachment drive in Jagatpura, heavy security deployed pic.twitter.com/GAFLLlrJUs — IANS (@ians_india) June 8, 2026
इन पांच धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर
• नूरानी मस्जिद
• 1 मजार
• 1 सत्संग भवन
• 2 मंदिर
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से हरे कृष्णा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और नंदपुरी से जगतपुरा तक आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की 50 से अधिक कॉलोनियों के निवासियों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और अपेक्स सर्किल तक पहुंचने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- केरल में घुसपैठ सिंडिकेट का खुलासा, ATS और इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी ममताज सहित 9 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार
इंटरनेट बंदी का प्रभाव जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व के कई थाना क्षेत्रों में देखने को मिला। इसका असर ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों पर भी पड़ा।
Jaipur jda bulldozer action jagatpura encroachment removed internet restored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के AC कोच में जलाया दिया और अगरबत्ती, पूजा करते यात्री का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Jul 27, 2026 | 03:45 PMIIT खड़गपुर की नई पहल: प्लेटिनम जुबली स्कीम के तहत बढ़ेंगी MTech की सीटें, बिना GATE के भी मिलेगा एडमिशन
Jul 27, 2026 | 03:41 PMVivo T5e हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये में 5500mAh बैटरी, Android 16 और AI फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
Jul 27, 2026 | 03:37 PMमहाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर
Jul 27, 2026 | 03:36 PMफास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन टालनी पड़ी सुनवाई, पेपर लीक मामले में नहीं पहुंचे सरकारी वकील
Jul 27, 2026 | 03:34 PMसाउथ सुपरस्टार राम चरण अस्पताल में भर्ती, कलाई में हुई पेचीदा सर्जरी, जानिए कैसी है एक्टर की हालत
Jul 27, 2026 | 03:32 PMचलती स्कूटी पर लेटकर कर रहा था खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने मांगी पूरी जानकारी
Jul 27, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














