साउथ सुपरस्टार राम चरण अस्पताल में भर्ती, कलाई में हुई पेचीदा सर्जरी, जानिए कैसी है एक्टर की हालत

Ram Charan Wrist Surgery: फिल्म पेड्डी की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए साउथ सुपरस्टार राम चरण की कोयंबटूर के गंगा अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों की टीम द्वारा कलाई की सफल सर्जरी की गई है।
Ram Charan Health Update
राम चरण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ram Charan Health Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री और पैन-इंडिया फिल्मों के दिग्गज एक्टर राम चरण के फैंस के लिए राहत और चिंता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अपनी हाल ही रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर और एक्शन से भरपूर फिल्मों में जान फूंकने वाले एक्टर राम चरण को कलाई की गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

अपने काम के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने इलाज को कुछ समय के लिए टाल दिया था। हालांकि काम पूरा होते ही वह अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने उनकी कलाई का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया।

फिल्म सेट पर एक्शन सीन के दौरान हुई थी दुर्घटना

रामचरण को यह पूरी समस्या फिल्म पेड्डी के निर्माण के दौरान शुरू हुई थी। फिल्म में कुश्ती और एक्शन दृश्यों के दौरान राम चरण को कलाई में गंभीर चोट आ गई थी। जांच के बाद पता चला कि उनकी कलाई की उपास्थि यानी कार्टिलेज में दरार आ गई है।

डॉक्टरों ने उन्हें फौरन सर्जरी की सलाह दी थी। हालांकि अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने फिल्म की शूटिंग और प्रचार कार्यक्रम पूरा होने तक सर्जरी को टालने का फैसला किया था।

कोयंबटूर पहुंचे रामचरण और अमेरिका से आए विशेषज्ञ

फिल्म 'पेड्डी' शूटिंग की टाइमलाइन खत्म होते ही राम चरण अपने पिता चिरंजीवी, माता सुरेखा और पत्नी उपासना के साथ कोयंबटूर स्थित प्रसिद्ध गंगा अस्पताल पहुंचे। कलाई की चोट की संवेदनशीलता और जटिलता को देखते हुए देश और विदेश के बड़े डॉक्टरों को इस प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एस. राजशेखरन और अमरीका के मियामी से विशेष रूप से आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हैंड एंड रिस्ट सर्जन डॉ. अलेजैंड्रो बाडिया की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम ने इस सर्जरी को अंजाम दिया।

ऑपरेशन के बाद जारी बयान में डॉक्टरों ने राहत की खबर दी है। डॉक्टरों की टीम ने पुष्टि की है कि राम चरण की कलाई की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है और मरीज की हालत अब स्थिर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com