-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Fire Breakout In Ajmer Hotel People Jumped From Window To Save Their Lives
अजमेर में धमाके के साथ धधक उठा होटल…जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग; 4 लोग जिंदा जले, सामने आया खौफनाक VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
अजमेर में होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे समेत 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग झुलस गए हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अजमेर के होटल नाज में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राजस्थान के अजमेर शहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। डिग्गी बाजार स्थित पांच मंजिला नाज होटल में अचानक लगी भीषण आग में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे। इनमें से कई लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे। इन लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।
मां ने खिड़की से फेंका बच्चा
अजमेर में होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे समेत 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग झुलस गए हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, तेजी से फैलती आग की चपेट में एक और बच्चा भी आ गया। उसकी मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। वह मामूली रूप से झुलस गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
बेल्जियम में 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में मौजूद थे 200 से अधिक लोग, कई लोगों की मौत
लखनऊ अग्निकांड पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कई नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा
#WATCH | अजमेर, राजस्थान: फायर अधिकरी अजमेर जगदीश प्रसाद ने बताया, “डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल हमारी गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है… कुल 5 लोगों को हमने रेस्क्यू किया है…” https://t.co/YdDvqvxdQM pic.twitter.com/S3cl4DSE9W — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2025
4 की मौत, 4 की हालत गंभीर
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया-आठ लोग झुलसे हुए अवस्था में लाए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 15 लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है। अस्पताल में भर्ती चार में से एक 100 फीसदी झुलस गया है। अन्य तीन 50 और 60 फीसदी झुलसे हैं।
अजमेर के एक होटल में अचानक भाषण आग लग गई. जिसमें चार लोग जिंदा जल गए. साथ ही कुच लोग जान बचाने के लिए ऊपर से कूदते दिख रहे हैं.#ajmer #fireincident #rajasthanfire pic.twitter.com/8Gr6aVDvEJ — Aman Singh Rajput (@JournalistAman5) May 1, 2025
चश्मदीद ने बताई कहानी
होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे। होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, ”एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया। उसने बिल्डिंग से कूदने की भी कोशिश की लेकिन हमने उसे रोक लिया।” उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई।
राजस्थान की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मृतकों में नई दिल्ली के मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (40) भी शामिल हैं। इसके अलावा मृतकों में 30 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल हैं। वहीं घायलों में डेढ़ वर्षीय इब्राहिम, कृष्णा, अलका, धवन घायल हैं।
Fire breakout in ajmer hotel people jumped from window to save their lives
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवन्यजीव तस्करी पर CBI-DRI का बड़ा एक्शन; 53 संरक्षित जीव बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 09, 2026 | 09:02 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














