- Hindi News »
- Rajasthan »
- Congress Mlas Foul Language Creates Ruckus In Rajasthan Assembly Bjp
…नहीं तो मेरा जूता बात करेगा, राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक की बदजुबानी से मचा बवाल!
Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में सात दिन से चल रहा गतिरोध खत्म होने के एक दिन बाद फिर असंसदीय भाषा का मामला सामने आया। आइए बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
- Written By: अर्पित शुक्ला

Rajasthan Assembly
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में सात दिन से चल रहा गतिरोध खत्म होने के एक दिन बाद फिर असंसदीय भाषा का मामला सामने आया। जनजाति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने भाजपा विधायक को टोकते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, अरे, बोलो मत, वरना मेरा जूता बोलेगा। टोक मत।
हैरानी की बात यह रही कि स्पीकर समेत किसी भी विधायक ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। घोगरा ने स्पीकर से कहा, मुझे आपकी सुरक्षा चाहिए, आप भी पक्षपात न करें। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर संदीप शर्मा ने कहा, आपको चेयर पर इस तरह के आरोप लगाने का अधिकार नहीं है।
भाजपा विधायक के व्यवधान से कांग्रेस विधायक नाराज
बहस के दौरान आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि “आदिवासियों का कोई अलग धर्म कोड नहीं है। वे हिंदू हैं और गर्व से खुद को हिंदू कहते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “जो आदिवासी खुद को हिंदू नहीं मानते, उन्हें अनुसूचित जनजाति में आरक्षण और आदिवासी क्षेत्र के लाभ छोड़ देने चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
इस पर कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने पलटवार करते हुए कहा कि “आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड लागू होना चाहिए। जब बौद्ध धर्म के लिए अलग कोड है, तो आदिवासियों के लिए क्यों नहीं?”
गतिरोध खत्म होने के अगले ही दिन फिर विवाद
गौरतलब है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर टिप्पणी और फिर कांग्रेस के छह विधायकों के निलंबन के कारण विधानसभा में सात दिनों तक गतिरोध रहा था। कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर और फिर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।
राजस्थान से जुड़ी अन्य सभी ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस के छह विधायकों का निलंबन समाप्त कर दिया गया था और इस बात पर सहमति बनी थी कि सभी विधायक और मंत्री मर्यादा का पालन करेंगे। लेकिन एक दिन बाद ही कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा की इस टिप्पणी ने फिर विवाद खड़ा कर दिया। अब देखना यह है कि भाजपा इस बयान पर क्या रुख अपनाती है और विधानसभा में फिर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है या नहीं।
Congress mlas foul language creates ruckus in rajasthan assembly bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














