-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Bhajanlal Governments Big Decision Amid Indo Pak Tension Leave All State Employees Cancelled
Rajasthan News: भारत-पाक तनाव के बीच भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्य कर्मचारियों की छुट्टी की गई रद्द
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान के तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात हाई लेवल मीटिंग की। इसके बाद राज्य कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने का फैसला किया गया है।

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला (फोटो- सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: पहलगाम हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों को जान-माल का भारी नुकसान हुआ। जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 8 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के शहरों में ड्रोन हमला करने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर उसके भारत विरोधी इरादों को नाकामयाब कर दिया। अब ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को सतर्कता बरतने के साथ आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने भी युद्द स्तर पर अपनी तैयारियों को अंजाम देने में लगी हुई है। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बड़ा निर्णय ले लिया है। भजनलाल शर्मा ने गुरुवार की देर रात अपने आवाश पर हाई लेवल मीटिंग की। जिसके बाद फैसले के तहत राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने का आदेश दिया गया।
नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता- सीएम शर्मा
मीटिंग के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और भारतीय सेना को हमारा भरपूर साथ है। इसके अलावा आम लोगों की सुरक्षा हमारी सरकार के लिए सबसे पहले है। हम राज्य में सभी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
Rajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य के अंदर सीमावर्ती क्षेत्रों में रिक्त पदों के जल्दी भरने के भी निर्देश दिए हैं। ये फैसला सीमावर्ती इलाकों में चिकत्सा, खाद, बिजली, पानी और सुरक्षा सेवाओं के ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही:
- अतिरिक्त होमगार्ड और आरएसी कंपनियां तैनात की जाएंगी।
- फायर ब्रिगेड व अतिरिक्त एंबुलेंस सेवाएं सक्रिय रहेंगी।
- सभी अस्पतालों में दवाओं और ब्लड बैंक की उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
पाक सांसद का अपने ही PM पर हमला, कहा- भारत ने मिसाइलें दागीं तो शहबाज गीदड़ की तरह दुम दबाकर भाग गए
पाकिस्तान के द्वारा भारत में असफल ड्रोन अटैक के बाद सीएम शर्मा की एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान राज्य की जनता से भी शांति बनाए रखने की अपील की है। सीएम शर्मा ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, जनता को ये भी आश्वासन दिया है कि वो नागरिक हेल्पलाइन के जरिए सरकार से संपर्क कर सकते हैं।
Bhajanlal governments big decision amid indo pak tension leave all state employees cancelled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














