- Hindi News »
- Rajasthan »
- A Man Who Raped His Daughters For 12 Years And Threatened To Kill Them If They Resisted Has Been Arrested
12 साल से बेटियों का रेप कर रहा था शख्स, विरोध करने पर हत्या की देता था धमकी, गिरफ्तार
Jodhpur Crime News: राजस्थान में एक बाप 12 साल से दो बेटियों का रेप कर रहा था। अब दोनों बेटियों ने शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है।
- Written By: रंजन कुमार

पिता ने बेटी से किया रेप।
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले एक शख्स पर अपनी ही बेटियों का रेप करने का आरोप है। आरोप है कि यह शख्स 12 साल से अपनी बड़ी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। छोटी बेटी जब 15 साल की हुई, तब से उसका भी यौन शोषण कर रहा था। डरी-सहमी बेटियों ने अब जाकर काफी हिम्मत जुटाई है। दोनों बेटियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
दोनों युवतियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पूरा मामला क्या?
मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि जब बड़ी बेटी 6 साल की थी, तब से ही उसके पिता यौन शोषण किया करते थे। इस समय बड़ी बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसका लगभग 12 साल से रेप किया जा रहा था। इसके साथ ही बड़ी बेटी के विरोध करने पर पिता मारपीट करते थे। उस जान से मारने की धमकी दिया करते थे। इस कारण से वह डरी-सहमी रही थी। किसी से अपने पिता की शिकायत तक नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
नासिक ज्वैलर्स डकैती केस में बड़ी सफलता: पंजाब से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, अकोला में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका
दोनों बहनों ने मां को बताई आपबीती
आरोपी पिता बड़ी बेटी के साथ-साथ अपनी छोटी बेटी का भी रेप करता था। पुलिस के अनुसार छोटी बेटी जब 15 साल की हुई, तब पिता ने उसके साथ पहली बार छेड़छाड़ की थी। फिर छोटी बहन ने बड़ी बहन को बताया, तब यह खुलासा हुआ कि बड़ी बहन का बीते 12 साल से पिता द्वारा यौन शोषण किया जा रहा है। इसके बाद छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को इस बारे सब कुछ अपनी मां को बताने के लिए मना लिया। फिर बेटियों ने मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां और पिता के बीच जमकर तीखी बहस हुई। इसके बाद मामला परिवार में फैल गया। उसके बाद बेटियों ने पुलिस से शिकायत की।
यह भी पढ़ें: सौतेले बाप ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें पार, 11 साल की बेटी से की दरिंदगी
पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत होगी कार्यवाही
पीड़ित बेटियों की शिकायत के बाद पुलिस ने नियम के अनुसार कार्रवाई शुरू की। पहले डॉक्टर से दोनों बेटियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसकी जांच रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि बेटियों का यौन शोषण हुआ है। खुद को फंसता देख पिता घर से फरार हो गया। वह कानूनी कार्रवाई के डर से तीन दिन तक छिपा रहा। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बेटियां नाबालिग थी, जिस वजह से आरोपी पिता पर पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई होगी।
A man who raped his daughters for 12 years and threatened to kill them if they resisted has been arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
China Coal Mine Blast: कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
May 23, 2026 | 11:55 AMThane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुती में बढ़ी सियासी हलचल
May 23, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
May 23, 2026 | 11:52 AMनासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














