- Hindi News »
- Punjab »
- Toll Tax Deducted For A Car Parked At Home Get Your Money Back Easily This Way
घर में खड़ी कार का कट गया टोल टैक्स, बेहद आसानी से इस तरह पाएं पैसे वापस
FASTag News: FASTag पर गलत कटौती का नया मामला सामने आया है। पंजाब के एक शख्स ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी और उनके फास्टैग वॉलेट से रुपये कट गए हैं। पहले भी ऐसे मामले आए हैं।
- Written By: रंजन कुमार

घर में खड़ी कार का कटा टोल टैक्स। फोटो-प्रतीकात्मक, एआई
FASTag Incorrect Deduction: घर और पार्किंग में खड़ी कार के टोल टैक्स कटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राजस्थान के कोटा में वकील संजय पाटोदी और जयपुर के दौलतपुरा टोल प्लाजा पर बिना हाईवे पार किए कार के फास्टैग से 55 रुपये टोल काटने का मामला सामने आने के बाद अब पंजाब से ऐसा मामला आया है। 41 साल के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि टोल की डिटेल्स किरांज की है, जो उनके घर से 350 किलोमीटर दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुधियाना के व्यापारी गुरप्रीत सिंह ने अपनी कार को घर के पास खड़ी करके घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद उनके फास्टैग वाले बैंक अकाउंट से मैसेज आया कि किरांज टोल प्लाजा पर 150 रुपये का शुल्क लगा है। वह हैरान हो गए और तुरंत अपनी कार देखने बाहर आ गए।
उन्होंने NHAI हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी है, उसके बाद भी फास्टैग वॉलेट अकाउंट से 150 रुपये काट लिए गए।
इसके बाद उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी दी गई कि टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण ऐसा हुआ है। जल्द उनके रुपये वापस करने का आश्वासन दिया।
ऐसे केस में क्या करें?
सबसे पहले जिस बैंक का फास्टैग है, उसके कस्टमर केयर से संपर्क करें। इसके लिए ऐप या पोर्टल का सहारा लें और कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं। बैंक को जरूरी डिटेल्स जैसे-डिटक्शन, ट्रांजैक्शन नंबर शेयर करें। रिफंड क्लेम करने के बाद बैंक से करीब 2 सप्ताह का समय दिया जाता है। उसके बाद रकम वापस आ जाती है। वैसे, ओटीपी न दें, वे साइबर ठग हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कभी ममता के थे खास, अब मोदी के दूत बनकर ढाका जाएंगे दिनेश त्रिवेदी, हाई कमिश्नर नियुक्त
कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 2% DA बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें कितनी बढ़कर आएगी अगली सैलरी
क्या है रूल-66, जिसके जाल में फंसी मोदी सरकार? संसद में वोटिंग से पहले ही लागू किया पुराना महिला आरक्षण कानून
FASTag में गड़बड़ी तो पड़ेगा महंगा, अब तुरंत होगा वेरिफिकेशन, ड्राइवर्स हो जाएं सतर्क
हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल
गलत डिडक्शन की शिकायत कॉल के जरिए भी कर सकते हैं। आप 1033 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। कॉल पर डिडक्शन के संबंध में मांगी गई सारी जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके बाद आपकी शिकायत की जांच आईएचएमसीएल करेगा और गलत डिडक्शन होने पर आपको रिफंड जारी कर दिया जाएगा। ऐसा होने पर टोल ऑपरेटर पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से शुरू होगा वार्षिक FASTag पास सिस्टम, टोल खर्च में होगी हजारों की बचत
ईमेल के माध्यम से शिकायत
falsededuction@ihmcl.com पर डिटेल्स मेल कर सकते हैं। इसमें अपने FASTag ID, गाड़ी के नंबर, गलत डिडक्शन से जुड़ी सारी जानकारी भेजनी होगी। फिर आपके रिफंड का प्रोसेस शुरू होगा।
क्यों होती है गलत कटौती?
जानकार बताते हैं कि जब किसी की गाड़ी का FASTag टोल प्लाजा पर ठीक से रीड नहीं कर पाता, उसके बाद टोल ऑपरेटर मैनुअल तरीके से गाड़ी की डिटेल्स सिस्टम में भरता है। इस डिटेल को भरने में हुई गलती से उन लोगों के टैग से पैसा कट जाता है, जिनका नंबर सिस्टम में गलत भरा होता है।
Toll tax deducted for a car parked at home get your money back easily this way
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन
Apr 19, 2026 | 10:16 PMएस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
Apr 19, 2026 | 10:09 PMसाइबर ठगी का भंडाफोड़, हैदराबाद पुलिस ने 52 साइबर अपराधी, 32 बैंक अफसरों को किया गिरफ्तार
Apr 19, 2026 | 10:06 PMडिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर लगेगी लगाम, CBI लॉन्च करेगा ‘अभय’ AI चैटबॉट
Apr 19, 2026 | 10:02 PMक्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PMसावधान! चुनाव में ‘फेक न्यूज’ और ‘Deepfake’ फैलाया तो खैर नहीं; चुनाव आयोग करेगा कार्रवाई
Apr 19, 2026 | 10:00 PMOCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
Apr 19, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM














