-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- 4 Important Things In Mind Before Purchasing Fastag Annual Pass
15 अगस्त से शुरू होगा वार्षिक FASTag पास सिस्टम, टोल खर्च में होगी हजारों की बचत
- Written By: सिमरन सिंह
Ministry of Road Transport, Expressway Toll Discount: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पूरे देश में एक नई वार्षिक फास्टैग पास प्रणाली शुरू करने जा रहा है। जो सभी के लिए फायदेमंद होगी।

FASTag का एक साल वाला फायदा। (सौ. Design)
Annual Fastag Scheme: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 15 अगस्त से पूरे देश में एक नई वार्षिक फास्टैग पास प्रणाली शुरू करने जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क कम करना और यात्रियों को किफायती यात्रा सुविधा प्रदान करना है। यात्री 15 अगस्त से इसे खरीदकर इस पास का लाभ उठा सकेंगे। हालाँकि, इसे खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियम और शर्तें जानना ज़रूरी है।
₹3,000 में 200 टोल पार, प्रति टोल सिर्फ ₹15
इस पास को खरीदने वाले लोगों को एक बार में ₹3,000 का भुगतान करना होगा। इसके बाद वे 200 टोल प्लाज़ा या एक वर्ष तक टोल पार कर सकेंगे। इस पास से औसतन प्रति टोल लागत ₹15 रह जाएगी, जो अभी लगभग ₹50 या उससे अधिक होती है। उदाहरण के लिए, अगर एक व्यक्ति 200 टोल पार करता है और प्रत्येक टोल का औसत ₹50 है, तो कुल ₹10,000 का खर्च आता है। लेकिन वार्षिक फास्टैग पास से यह खर्च घटकर सिर्फ ₹3,000 रह जाएगा, यानी सीधे तौर पर ₹7,000 की बचत।
पास खरीदने से पहले जानें ये जरूरी बातें
- केवल प्राइवेट वाहनों के लिए: यह पास सिर्फ जीप, कार या वैन जैसे निजी वाहनों के मालिक ही खरीद सकेंगे। बस, ट्रक, टैक्सी या अन्य कमर्शियल वाहनों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
- ट्रांसफर नहीं होगा: पास उसी वाहन के लिए मान्य होगा जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर से खरीदा गया है। इसे किसी अन्य वाहन में ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।
- केवल नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य: यह पास सिर्फ NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू होगा। राज्य सरकारों, नगर निकायों या स्टेट एक्सप्रेसवे पर अलग से टोल देना होगा।
- रिफंड योग्य नहीं: एक बार पास खरीदने पर इसे वापस नहीं किया जा सकेगा और न ही इसकी वैधता बढ़ाई जा सकेगी। अवधि समाप्त होने पर नया पास खरीदना होगा।
ये भी पढ़े: Mahindra Bolero: दमदार लुक, हाई-टेक फीचर्स और पहली बार फुल 4WD विकल्प
कैसे खरीदें वार्षिक FASTag पास
पास खरीदने के लिए वाहन मालिक को अपने वाहन नंबर और FASTag ID का उपयोग कर राजमार्ग यात्रा ऐप, NHAI या MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। FASTag का सक्रिय होना और सही तरीके से वाहन पर लगा होना जरूरी है। भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Link Expressway: यूपी के 56 गांवों से गुजरेगा 74 किमी नया रूट, एनसीआर को मिलेगी नई रफ्तार
नागपुर-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे: मध्य और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला नया आर्थिक गलियारा; बदलेगी लॉजिस्टिक व्यवस्था
CM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर
Yamuna Expressway Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत
4 important things in mind before purchasing fastag annual pass
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














