- Hindi News »
- Punjab »
- Rana Balachoria Murder Case Gangster Karan Killed In Encounter With Punjab Police
राणा बलाचोरिया को बीच मैदान में गोली मारने वाला गैंगस्टर करण डिफॉल्टर ढेर, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Rana Balachauria Murder Case: राणा बलाचोरिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी करन ‘डिफॉल्ट शूटर’ को मोहाली पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

राणा बलाचोरिया, गैंगस्टर करण डिफॉल्टर
Kabaddi Promoter Murder Case: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज मामले में शामिल मुख्य शूटर और कुख्यात गैंगस्टर करण डिफॉल्टर को मोहाली पुलिस ने देर रात खरड़ इलाके में हुए एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह गैंगस्टर बंबईहा गैंग से जुड़ा हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करण डिफॉल्टर राणा बलाचौरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। मोहाली पुलिस को उसके मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद एक स्पेशल टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख करण ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बंबईहा गैंग का सक्रिय सदस्य था मारा गया शूटर
बताया जा रहा है कि मारा गया शूटर बंबईहा गैंग का सक्रिय सदस्य था और राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की 15 दिसंबर को पंजाब के मोहाली में एक कबड्डी मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात डोनी बल गैंग ने ली थी, जिसके बाद यह मामला गैंगवार और संगठित अपराध से जुड़ा माना जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
पुलिस जांच में क्या सामने आया?
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों करण पाठक उर्फ करण डिफॉल्टर, सुखशेर पाल सिंह उर्फ आकाश और तरनदीप सिंह—को पहले कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। जांच के मुताबिक, आकाश ने हमलावरों के लिए टैक्सी की व्यवस्था की थी, जबकि तरनदीप सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था। हत्या के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से ही मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि करण पाठक और आदित्य ने ही राणा बलाचौरिया पर गोलियां चलाई थीं, हालांकि दूसरा शूटर आदित्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इससे पहले दो अलग-अलग कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
वारदात के बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से फरारी अपनाई। वे पहले टैक्सी से पानीपत पहुंचे, फिर दूसरी टैक्सी लेकर दिल्ली गए और वहां से मुंबई, बेंगलुरु होते हुए कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस पूरी साजिश के पीछे गैंगस्टर डोनी बल का हाथ है। यह भी सामने आया है कि डोनी बल के कुछ हैंडलर यूरोप से इस गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार शूटर आदित्य की तलाश में जुटी है और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
कौन थे राणा बलाचौरिया?
राणा बलाचौरिया की हत्या 15 दिसंबर की शाम मोहाली के सोहाना इलाके में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। वह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के बलाचौर क्षेत्र के चनकोया गांव के रहने वाले थे। उनका पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह राणा था। 30 वर्षीय कंवर दिग्विजय कबड्डी प्रमोटर बनने से पहले खुद एक कबड्डी खिलाड़ी रह चुके थे।
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली, इंदौर ODI से पहले महादेव का लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO
राणा बलाचौरिया की शादी उनकी हत्या से करीब 10 दिन पहले ही हुई थी। कबड्डी के अलावा उन्हें पंजाबी गानों में मॉडलिंग का भी शौक था। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर वर्कआउट के वीडियो और अलग-अलग हस्तियों के साथ तस्वीरें साझा करते थे।
Rana balachoria murder case gangster karan killed in encounter with punjab police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
May 19, 2026 | 08:02 AMDelhi Taxi Strike: 15 साल से नहीं बढ़ा किराया! भड़के टैक्सी चालक, दिल्ली में 21 -23 मई तक हड़ताल का ऐलान
May 19, 2026 | 07:56 AMमेडिकल स्टोर हड़ताल के बीच अलर्ट पर मुंबई प्रशासन, जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश
May 19, 2026 | 07:55 AMचंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद चुनाव 18 जून को; जिला परिषदों में चुनाव न होने से घटे कुल मतदाता
May 19, 2026 | 07:43 AMMP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
May 19, 2026 | 07:43 AM19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
May 19, 2026 | 07:26 AMTrump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
May 19, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














