-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Wardha Gadchiroli Mlc Election June 18
चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद चुनाव 18 जून को; जिला परिषदों में चुनाव न होने से घटे कुल मतदाता
- Written By: रूपम सिंह
Chandrapur MLC Election: चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद सीट पर 18 जून को मतदान होगा। तीन जिलों में जिला परिषद चुनाव प्रलंबित होने के कारण इस बार मतदाताओं की कुल संख्या घटकर 977 रह गई है।

चंद्रपुर विधान परिषद चुनाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra Legislative Council: चंद्रपुर, स्थानीय निकायों के चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव घोषित होते ही यहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। यह चुनाव आगामी 18 जून को होने जा रहा है तथा इस चुनाव का परिणाम 22 जून को घोषित होने वाला है।
भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्य में स्थानीय निकायों के कुल 16 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव घोषित किये जिनमें चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली समेत अमरावती, भंडारा-गोंदिया, यवतमाल, सोलापुर, अहिल्यानगर, ठाणे, जलगांव, सांगली-सातारा, नांदेड़, पुणे, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नाशिक, धाराशिव-लातूर बीड परभणी-हिंगोली, संभाजीनगर-जालना के साथ ही नागपुर की सीट का भी समावेश है।
उल्लेखनीय है कि, राज्य में चंद्रपुर जिला परिषद, महानगरपालिका और नगर पालिकाओं के चुनावों में विलंब होने से पिछले ढाई वर्ष से राज्य में उक्त विधान परिषद सदस्यों के पद कार्यकाल खत्म होने से रिक्त पड़े हुए थे। यह भी उल्लेखनीय है कि, इस चुनाव में जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद, नगर पंचायतों, महानगरपालिका सदस्यों समेत नगराध्यक्ष, महापौर आदि मतदान करते है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के पंचशील चौक पर बड़ा हादसा टला! आपली बस ने स्कूली बच्चों की वैन को मारी जोरदार टक्कर; 4 छात्राएं घायल
उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, राम मंदिर चंदे में चोरी के खिलाफ रविवार से ‘राम रक्षा आंदोलन’, शिंदे गुट का पलटवार
संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना
डॉ.आंबटकर थे पिछले विप सदस्य
स्थानीय निकायों के चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद के लिए पिछला चुनाव मई 2018 में संपन्न हुआ था, इस चुनाव में भाजपा के ड़ॉ.रामदास आंबटकर विजयी रहे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रकुमार सराफ को सिर्फ 37 वोटों के अंतर से पराजित किया था। आंबटकर को 528 जबकि सराफ को 492 वोट हासिल हुए थे। 40 स्थानिक निकायों में 977 मतदाताः चंद्रपुर, वर्धा तथा गड़चिरोली इन तीनो जिलों में स्थानीय निकायों की कुल संख्या 40 है व कुल मतदाताओं की संख्या 977 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें:- अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
चंद्रपुर – वर्धा – गड़चिरोली में चुनाव
यह भी उल्लेखनीय है कि, चंद्रपुर जिले में पिछले वर्ष नवंबर में 10 नगर पालिकाओं तथा एक नगर पंचायत के लिए चुनाव हुए थे, जिनमें से 7 नगरपालिकाओं पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। इसी प्रकार से जनवरी में चंद्रपुर महानगरपालिका का चुनाव हुआ उसमें भी कांग्रेस के सर्वाधिक प्रत्याशी विजयी रहे थे।
1056 ने डाले थे वोट
पिछले चुनाव में विधान परिषद के चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1059 थी जबकि कुल 1056 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह भी महत्वपूर्ण है कि, चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली स्थानीय निकायों के विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में तीनों जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में
पिछले 4 वर्षों से चुनाव प्रक्रिया प्रलंबित होने से तीनों जिला परिषदों में प्रशासक राज चल रहा है। अतः इस बार के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या घटना तय है। तीनों जिला परिषदों के लिए वर्ष 2017 में चुनाव हुए थे, तथा उनका कार्यकाल 2022 को समाप्त हुआ है। तबसे तीनों जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के चुनाव प्रलंबित है।
Chandrapur wardha gadchiroli mlc election june 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बलूचिस्तान में पाकिस्तान को बड़ा झटका! BLA के आत्मघाती हमले में 30 सैनिकों की मौत, सेना का कैंप तबाह
Jul 04, 2026 | 07:21 AMक्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का
Jul 04, 2026 | 07:17 AMबंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Jul 04, 2026 | 07:10 AMनागपुर के पंचशील चौक पर बड़ा हादसा टला! आपली बस ने स्कूली बच्चों की वैन को मारी जोरदार टक्कर; 4 छात्राएं घायल
Jul 04, 2026 | 07:09 AMउद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, राम मंदिर चंदे में चोरी के खिलाफ रविवार से ‘राम रक्षा आंदोलन’, शिंदे गुट का पलटवार
Jul 04, 2026 | 07:09 AMNeena Gupta Birthday: अधूरी मोहब्बत, बिना शादी बनीं मां, फिर मिला सच्चा हमसफर, जानें नीना गुप्ता की लव स्टोरी
Jul 04, 2026 | 07:00 AMदिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल
Jul 04, 2026 | 06:56 AMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM












